बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, NET-JRF और PhD होल्डर्स का मांगा डेटा, कॉलेज बहाली की तैयारी तेज

Bihar NET JRF PhD: बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, NET-JRF और PhD होल्डर्स का मांगा डेटा, कॉलेज बहाली की तैयारी तेज…आगे पढ़ें पूरी खबर…

पटना से अंबर की रिपोर्ट
Bihar NET JRF PhD:
बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाने वाले नेट, जेआरएफ और पीएचडी होल्डर शिक्षकों का विस्तृत डेटा मांगा गया है. यह कदम राज्य में नए राजकीय कॉलेजों में योग्य शिक्षकों की संभावित बहाली की तैयारी के तहत उठाया गया है.

योग्य शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी राजकीय, राजकीयकृत और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे नेट, जेआरएफ और पीएचडी योग्यता रखने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर भेजें.

Bihar NET JRF PhD: विषयवार शिक्षकों का विवरण शामिल होगा

मांगी गई सूची में विषयवार शिक्षकों का विवरण शामिल किया जाएगा. इसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों के शिक्षक शामिल हैं, ताकि विषयवार योग्य शिक्षकों की सही पहचान हो सके.

शिक्षकों का पूरा शैक्षणिक डेटा देना अनिवार्य

सूची में शिक्षकों का नाम, पदनाम, विद्यालय का नाम व प्रखंड, यू-डायस कोड के साथ पीएचडी और नेट की स्थिति तथा उत्तीर्ण वर्ष का पूरा विवरण कॉलमवार प्रारूप में देना अनिवार्य किया गया है.

30 जून 2026 तक जमा करनी होगी रिपोर्ट

डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि यह पूरी सूचना 30 जून 2026 तक जिला शिक्षा कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसे उच्च शिक्षा संस्थानों में नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ALSO READ: पटना में 30 साल बाद बड़ा झटका, मकान मालिकों पर बढ़ा होल्डिंग टैक्स का बोझ, 15% की बढ़ोतरी लागू, जानिए नई व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >