Bihar MLC Election 2022 Live Updates: बिहार में औसत से अधिक वोटिंग, 97.84% हुआ मतदान

Bihar MLC Election 2022 Live Updates: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है. चुनाव में 97.84% फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है जो औसत से कहीं ज्यादा है.

Live Updates
5:00 PM. 4 Apr 22 5:00 PM. 4 Apr

बिहार में औसत से अधिक वोटिंग, 97.84% हुआ मतदान

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है. चुनाव में 97.84% फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है जो औसत से कहीं ज्यादा है.

5:00 PM. 4 Apr 22 5:00 PM. 4 Apr

विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

पटना में चल रहे विधान परिषद चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है. फुलवारीशरीफ प्रखंड परिसर में हो रहे मतदान के दौरान विधायक गोपाल रविदास अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाए पहुंच गए. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जब विधायक गोपाल रविदास से गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर घूमने का कारण पूछा तो वे झल्ला उठे और कहा कि वे इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानते. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस मामले में विधायक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है.

5:00 PM. 4 Apr 22 5:00 PM. 4 Apr

सुनील सिंह नहीं डाल पाये वोट

राजद नेता सुनील सिंह वोट नहीं दे पाये. उन्होंने कहा कि डीएम से बात करने के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकला. उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की है.

3:14 PM. 4 Apr 22 3:14 PM. 4 Apr

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने डाला वोट

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदर प्रखंड लखीसराय में अपने मत का प्रयोग किया.

4:02 PM. 4 Apr 22 4:02 PM. 4 Apr

बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने किया मतदान

बोधगया से राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने भी किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. गया में अब तक 95.77 प्रतिशत मतदान हुआ, चार बजे तक मतदान होना है.

3:14 PM. 4 Apr 22 3:14 PM. 4 Apr

2 बजे तक बिहार में 87.07 प्रतिशत मतदान

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर 2 बजे तक 87.07 फीसदी मतदान, वहीं पटना में 90.05 प्रतिशत, मुंगेर में सबसे अधिक 98.19 फीसदी वोटिंग वहीं दरभंगा में सबसे कम 72.8 फीसदी मतदान हुआ.

3:14 PM. 4 Apr 22 3:14 PM. 4 Apr

वजीरगंज से विधायक वीरेंद्र सिंह वोट करने पहुंचे

बिहार विधान परिषद के चुनाव में वजीरगंज से विधायक वीरेंद्र सिंह मतदान करने पहुंचे. मानपुर प्रखंड मुख्यालय में उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया.

3:14 PM. 4 Apr 22 3:14 PM. 4 Apr

पार्टी का झंडा लगी गाड़ी लेकर मतदान केंद्र पहुंचे विधायक

बरारी से जदयू विधायक विजय सिंह के ऊपर सहायक थाना में दर्ज हुआ मामला, पार्टी का झंडा लगी गाड़ी लेकर मतदान केंद्र पहुंचे साथ ही अंगरक्षकों के साथ अंदर जाकर मतदान प्रक्रिया में भी शामिल हुए . जिले के सदर प्रखंड परिसर में बने मतदान केंद्र संख्या-6 पर नियुक्त दंडाधिकारी राजेश रंजन देसाई के लिखित आवेदन पर सहायक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

3:14 PM. 4 Apr 22 3:14 PM. 4 Apr

वैशाली में महुआ विधायक मुकेश रौशन ने किया मतदान

बिहार विधान परिषद चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, इसी बीच वैशाली में महुआ विधायक मुकेश रौशन भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे.

1:24 PM. 4 Apr 22 1:24 PM. 4 Apr

सारण व जहानाबाद में मतदान

बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में मतदान जारी है. 12 बजे तक सारण में 50.09 प्रतिशत तो जहानाबाद में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए. शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी.

1:43 PM. 4 Apr 22 1:43 PM. 4 Apr

12 बजे तक कुल 55.08 प्रतिशत मतदान

बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में मतदान जारी है. शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. 12 बजे तक कुल 55.08 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ. पटना में 12 बजे तक 58% ,दरभंगा में 48.61%, बेगूसराय में 56.02%, मधुबनी में 40.25%, सहरसा में 42.34%, कटिहार में 44.76%, पूर्णिया में 46.28%, भागलपुर में 58.53% मतदान हुआ है.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

बेतिया में मतदान केंद्र के बाहर लगा था प्रत्याशियों का टेंट

बेतिया के मझौलिया में मतदान केंद्र के बाहर तीनों प्रमुख प्रत्याशियों का टेंट लगा हुआ था, जिसकी शिकायत होने के बाद मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुँच कर सभी टेंटों और बैनर-पोस्टरों को हटवाया यहां टेंटों से संबंधित पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को पर्ची दे रहे थे.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

नवादा में मतदान करने पहुंचे मतदाता

बिहार विधान परिषद चुनाव में नवादा जिले के मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मतदाता. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और चार बजे तक मतदान होना है.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

12 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधान परिषद के चुनाव में दोपहर 12 बजे तक दरभंगा जिला में 42.7 % मतदान हुआ. मुंगेर में 12 बजे तक 68.6% मतदान हुआ है. बेगूसराय में 56.02% और बांका में 66% मतदान हुआ है. जिला नियंत्रण कक्ष से इसकी जानकारी दी गई है.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

मतदान की निगरानी के लिए की गयी वेबकास्टिंग की व्यवस्था

आज बिहार विधान परिषद् का मतदान हो रहा है, मतदान केन्द्रों की निगरानी एवं सुरक्षा के लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

जमुई में मतदान करने पहुंचे विधायक दामोदर रावत

बिहार विधान परिषद के चुनाव में पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने भी मतदान किया. जमुई जिला स्थित गिधौर अंचल कार्यालय के मतदान केंद्र पर उन्होंने किया मतदान.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

बांका में मतदान करने पहुंचे मतदाता

बिहार विधान परिषद चुनाव में बांका जिले के मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मतदाता. 10 बजे तक बांका में 23 प्रतिशत मतदान हुआ है. चार बजे तक मतदान होना है.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

आरा में मतदान केंद्र जा रहे मजिस्ट्रेट की गाड़ी पुल से नीचे गिरी

आरा में एमएलसी चुनाव के मतदान का निरीक्षण करने जा रहे पदाधिकारियों की गाड़ी पुल से नीचे गिर गई. गाड़ी में सवार सहायक निदेशक जिला बाल सर्वेक्षण पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर, पीरो पुलिस इंस्पेक्टर रामविलास प्रसाद एवं बॉडी गार्ड सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को तरारी पीएचसी से आरा रेफर किया गया है. तरारी थाना क्षेत्र के तरारी-कुरमुरी नहर रोड बंधवा पुल पर हादसा हुआ है.

12:37 PM. 4 Apr 22 12:37 PM. 4 Apr

सुपौल में मतदान करने पहुंचे मंत्री

सुपौल प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, विधायक रामविलास कामत ने लाइन में खड़े हो कर मतदान में लिया भाग

12:29 PM. 4 Apr 22 12:29 PM. 4 Apr

पटना में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

पटना में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है. विधान परिषद चुनाव में वोट करने जनप्रतिनिधी सुबह 8 बजे से वोट कर रहे हैं.

12:29 PM. 4 Apr 22 12:29 PM. 4 Apr

पटना में मतदान करते जनप्रतिनिधि

पटना में बिहार विधान परिषद मतदान जोर शोर से चल रहा है, जनप्रतिनिधि वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और चार बजे तक होना है.

12:29 PM. 4 Apr 22 12:29 PM. 4 Apr

सीएम नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया

बिहार विधान परिषद चुनाव में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना वोट डाला. सीएम नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया और कहा कि एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. फैसला वोटर करेंगे.

12:09 PM. 4 Apr 22 12:09 PM. 4 Apr

शिवहर में मतदान के पंक्ति में खड़े जनप्रतिनिधि

शिवहर में बिहार विधान परिषद मतदान जोर शोर से चल रहा है मतदाता वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है. चार बजे तक मतदान होना है.

12:09 PM. 4 Apr 22 12:09 PM. 4 Apr

विधायक मंजू अग्रवाल ने दिया वोट

राजद की नेता और शैरघाटी से विधायक मंजू अग्रवाल ने अभी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए बिहार विधान परिषद चुनाव में वोट डाला.

1:09 PM. 4 Apr 22 1:09 PM. 4 Apr

मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया वोट

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी के नेता और मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपने गृह जिले सुपौल में वोट किया. उन्होंने कहा कि पहली बार इस चुनाव में वोट दे रहा हूँ और बिहार विधान परिषद चुनाव के सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें.

11:56 AM. 4 Apr 22 11:56 AM. 4 Apr

लोजपा प्रत्याशी गंगासागर उर्फ छतरी यादव के साथ मारपीट

Bihar MLC Election: मधेपुरा में लोजपा से विधान परिषद प्रत्याशी गंगासागर उर्फ छतरी यादव के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. मधेपुरा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छतरी यादव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

11:46 AM. 4 Apr 22 11:46 AM. 4 Apr

भागलपुर में विजय सिंह और संजय यादव के बीच टक्कर

भागलपुर एमएलसी चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 6611 वोटर करेंगे . जेडीयू से विजय सिंह और वाम दल से संजय यादव के बीच कड़ी टक्कर है. जेडीयू के बेलहर से विधायक मनोज यादव की पत्नी भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं.

11:46 AM. 4 Apr 22 11:46 AM. 4 Apr

बांका में 10 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान

बांका में कुल 11 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में बिहार विधान परिषद के चुनाव का मतदान जारी है. 10 बजे तक कुल 23 प्रतिशत मतदान हुआ है.

11:46 AM. 4 Apr 22 11:46 AM. 4 Apr

समस्तीपुर में मतदान करने पहुंचे सांसद रामनाथ ठाकुर

समस्तीपुर में अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे राज्यसभा के सांसद रामनाथ ठाकुर , मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में 10 बजे तक 9.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

11:46 AM. 4 Apr 22 11:46 AM. 4 Apr

अभी तक का मतदान प्रतिशत

बिहार विधान परिषद् चुनाव के ताजा अपडेट के अनुसार बक्सर में 12.05%, मुजफ्फरपुर में 20.18%, मोतिहारी में 12.24%, नवादा में 31%, पटना में 11%, गया-जहानाबाद-अरवल में 20 और खगड़िया में 15.37% वोटिंग हुई है.

11:46 AM. 4 Apr 22 11:46 AM. 4 Apr

मुंगेर के असरगंज में 70 % मतदान

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के बूथ संख्या 9 पर मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ.

11:20 AM. 4 Apr 22 11:20 AM. 4 Apr

सारण में मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे जिला पदाधिकारी

सारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के तहत आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 20 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान शुरू. जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा स्वयं विधिव्यवस्था सहित मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है.

11:20 AM. 4 Apr 22 11:20 AM. 4 Apr

10 बजे तक मतदान प्रतिशत

प्राप्त सूचना के अनुसार 10 बजे तक बक्सर में 12.05% वोटिंग हुई है. बेगूसराय में 15.92% और गया, जहानाबाद, अरवल में 18.95% मुजफ्फरपुर में 20.18% वोटिंग हुई है.

11:02 AM. 4 Apr 22 11:02 AM. 4 Apr

बैलट पेपर लेकर मतदान केंद्र से बाहर जाने का प्रयास, हिरासत में पंचायत समिति सदस्य

औरंगाबाद जिले के नबीनगर मतदान केंद्र अंतर्गत बेलाई पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 18 के पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी द्वारा बैलट पेपर लेकर मतदान केंद्र से बाहर जाने का प्रयास किया गया, जिन्हे मौके पर उपस्थित पीठासीन पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा हिरासत में ले लिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी, औरंगाबाद के संज्ञान में आते ही उक्त पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

11:20 AM. 4 Apr 22 11:20 AM. 4 Apr

मुंगेर के हरिणमार एवं झौवाबहियार पंचायत के दर्जनों जनप्रतिनिधि मतदान करने एक साथ पहुंचे प्रखंड

11:02 AM. 4 Apr 22 11:02 AM. 4 Apr

मुंगेर में चुनाव में सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त

मुंगेर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है. विधान परिषद चुनाव में वोट करने जनप्रतिनिधी सुबह 8 बजे से वोट कर रहे हैं.

11:02 AM. 4 Apr 22 11:02 AM. 4 Apr

मुंगेर के सदर प्रखंड में 10:00 बजे तक 52 मतदाताओं ने किया वोट

मुंगेर के मतदान केंद्र संख्या 1 सदर प्रखंड कार्यालय में 10:00 बजे तक 271 मतदाताओं में से 52 मतदाताओं ने अब तक किया अपने मताधिकार का प्रयोग.

11:02 AM. 4 Apr 22 11:02 AM. 4 Apr

आरा में कड़ी धूप के बाद भी महिला मतदाताओं में उत्साह

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

गया में 10:00 बजे तक 19 प्रतिशत हुआ मतदान

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

बच्चे को साथ लेकर मतदान करने पहुंची महिला

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

चिलचिलाती धुप ने भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं होने दिया

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

मतदान करने पहुंचे रामकृपाल यादव

बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदान करने पहुंचे बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव, उन्होंने कहा की NDA के 24 उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है. विपक्ष सिर्फ जीत की बातें कर रही है.

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

कटिहार में भी आचार संहिता का उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ कटिहार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बने मतदान केंद्र पर कोढा विधायक कविता पासवान अपनी गाड़ी व बॉडीगार्ड के साथ पहुंच गईं, नए नियमों के अनुसार जनप्रतिनिधियों को केंद्र के 100 मीटर के बाहर ही गाड़ी रखनी थी.

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

बरियारपुर में 10 बजे तक 27.68 % मतदान

बरियारपुर में मतदाता की संख्या 177, सुबह 10 बजे तक 27.68 % मतदान हुआ, कुल 29 जनप्रतिनिधि ने मतदान किया जिसमें 28 महिला एवं 01 पुरुष ने मतदान किया.

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय से वोट देकर निकलते मंत्री संतोष कुमार सुमन

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

हरिवंश नारायण पहुंचे मतदान करने

बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदान करने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण पहुंचे पटना सदर प्रखंड.

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

गया में वोट देने के बाद मतदाता

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

वोट डालते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह

10:39 AM. 4 Apr 22 10:39 AM. 4 Apr

जमालपुर में पार्षद सावित्री देवी ने डाला पहला वोट

जमालपुर स्थित मतदान केंद्र पर निर्धारित समय प्रातः 8:00 से एमएलसी के लिए मतदान आरंभ हो गया. नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर के वार्ड संख्या 20 की पार्षद सावित्री देवी ने यहां पहला वोट दिया.

9:54 AM. 4 Apr 22 9:54 AM. 4 Apr

विधायक गोपाल रविदास पर केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फुलवारी में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचे फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास के ऊपर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. विधायक अपनी गाड़ी में झंडा लगाकर बूथ पर पहुंच गये थे.

9:41 AM. 4 Apr 22 9:41 AM. 4 Apr

ललन सिंह ने डाला वोट

मुंगेर के सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विधान परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 24 विधान परिषद के सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार विजई होंगे.

9:41 AM. 4 Apr 22 9:41 AM. 4 Apr

बेगूसराय में मतदाताओं की रफ़्तार धीमी

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बेगूसराय-खगड़िया में समय पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन मतदाता मतदान के लिए धीरे-धीरे केंद्र पर पहुंच रहे हैं. हर मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई है. बेगूसराय के 18 मतदान केंद्र और खगड़िया में सात मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है.

9:41 AM. 4 Apr 22 9:41 AM. 4 Apr

सहरसा में मतदान शुरू

सहरसा के 24 सीटों के लिए वोटिंग शुरु, 10 मतदान केंद्रो पर 2318 मतदाता डालेंगे वोट. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

9:41 AM. 4 Apr 22 9:41 AM. 4 Apr

विधायक ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फुलवारी में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचे विधायक गोपाल रविदास ने आचार संहिता का किया उल्लंघन, नियम के तहत 100 मीटर के बाहर ही गाड़ी रखनी थी, लेकिन वो सीधे मतदान केंद्र पहुंच गए.

9:15 AM. 4 Apr 22 9:15 AM. 4 Apr

लखीसराय में मतदान शुरू

लखीसराय के सदर प्रखंड में मतदान शुरू हो गया है. जिले की सात प्रखंड में 1320 मतदाता वोट डालेंगे. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के करे इंतज़ाम.

9:15 AM. 4 Apr 22 9:15 AM. 4 Apr

मुजफ्फरपुर में मतदान शुरू

मुजफ्फरपुर में 17 प्रत्याशी मैदान में , 6108 मतदाता डालेंगे वोट. सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम

9:06 AM. 4 Apr 22 9:06 AM. 4 Apr

हाजीपुर में मतदान शुरू

प्रखंड कार्यालय हाजीपुर में वोट डाले जा रहे है, जनप्रतिनिधि भी वोट डालने आ रहे है. बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम

9:06 AM. 4 Apr 22 9:06 AM. 4 Apr

नितीश कुमार पटना में डालेंगे वोट

10 बजे के बाद नितीश कुमार समेत कई बड़े नेता पटना के सदर अंचल कार्यालय स्तिथ बूथ में डालेंगे वोट, मतदान केंद्र को सजाया गया है.

8:59 AM. 4 Apr 22 8:59 AM. 4 Apr

मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे तक बॉडीगार्ड लेकर जाने पर रोक

बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 को लेकर बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. सांसद, विधायक समेत तमाम वोटरों को मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे तक बॉडीगार्ड लेकर जाने पर रोक है. हथियार लेकर अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है.

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने किया मतदान

बेगूसराय प्रखंड कार्यालय मतदान केंद्र संख्या 16 पर बीजेपी विधान पार्षद सर्वेश कुमार , मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने किया मतदान.

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

कटिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु

16 बूथों पर 4 बजे तक होगा मतदान,8 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता. कटिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 3742

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

माले विधायक महबूब आलम बलरामपुर प्रखंड में वोट देंगे

माले विधायक महबूब आलम बलरामपुर प्रखंड में वोट देंगे. कांग्रेस विधायक शकील अहमद कदवा प्रखंड में वोट देंगे. कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह मनिहारी प्रखंड में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करेंगे.

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

मुंगेर में मतदान

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

मुंगेर में मतदानतारकिशोर प्रसाद कटिहार चुनाव में मतदान करेंगे

तारकिशोर प्रसाद कटिहार प्रखंड में एमएलसी चुनाव में मतदान करेंगे. वहीं बीजेपी से कविता कुमारी भी वोट करेंगी वहीं बीजेपी विधायक निशा सिंह मनसाही प्रखंड में वोट देंगी

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

उम्मीदवारों की संख्या

औरंगाबाद, सारण, सीवान, समस्तीपुर एवं कटिहार में 8 – 8 प्रतियाशी चुनाव में अपना किस्मत आजमा रहे है

8:53 AM. 4 Apr 22 8:53 AM. 4 Apr

मुंगेर में होगी कांटे की टक्कर

मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा के जनप्रतिनिधि वोट डालेंगे. यहां भी कांटे की टक्कर होगी, आरजेडी से अजय कुमार सिंह, कांग्रेस से पंकज कुमार, जेडीयू से संजय प्रसाद सिंह और गुड्डू यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं.

8:36 AM. 4 Apr 22 8:36 AM. 4 Apr

मुंगेर: जमालपुर प्रखंड में मतदान

मुंगेर: जमालपुर प्रखंड कार्यालय बूथ संख्या दो में 8:00 बजे से मतदान हो गया आरंभ. पहली मतदाता बनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 की पार्षद सावित्री देवी.

8:25 AM. 4 Apr 22 8:25 AM. 4 Apr

रोहतास-कैमूर व पश्चिम चंपारण में उम्मीदवारों की संख्या

रोहतास-कैमूर क्षेत्र में 09 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि पश्चिम चंपारण में 07 प्रत्याशी उतरे हैं.

8:25 AM. 4 Apr 22 8:25 AM. 4 Apr

उम्मीदवारों की संख्या

मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा क्षेत्र में13 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि नवादा में11 और

बेगूसराय-खगड़िया में 10 प्रत्याशी उतरे हैं.

8:25 AM. 4 Apr 22 8:25 AM. 4 Apr

सहरसा व दरभंगा में उम्मीदवारों की संख्या

सहरसा-मधेपुरा-सुपौल क्षेत्र में सबसे अधिक 14 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि दरभंगा में 13 प्रत्याशी उतरे हैं.

8:25 AM. 4 Apr 22 8:25 AM. 4 Apr

सहरसा में राजद और भाजपा में टक्कर

सहरसा में एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सहरसा के 10 प्रखंड, मधेपुरा के 13 और सुपौल के 11 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. एमएलसी चुनाव में बीजेपी की नूतन सिंह और आरजेडी के अजय सिंह में कांटे की टक्कर है.

8:25 AM. 4 Apr 22 8:25 AM. 4 Apr

बनाया गया अस्थायी जिला नियंत्रण कक्ष

जिला स्तर पर अस्थायी जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना पटना समाहरणालय में की गयी है. जिसका टेलीफोन नंबर- 0612 2210 138, 0612 2210 133 व 0612 2210 134 है. मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है.

8:25 AM. 4 Apr 22 8:25 AM. 4 Apr

पटना जिले में कुल मतदाताओं की संख्या

पटना जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 5275 है. मतदान संपन्न कराने के लिए 23 पोलिंग पार्टी, 23 पेट्रोलिंग पार्टी और 23 माइक्रो प्रेक्षक के अतिरिक्त तीन-तीन सुरक्षित पोलिंग पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी और माइक्रो प्रेक्षक की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है. सात अप्रैल को आर्यभट्ट ज्ञान विवि मीठापुर में मतगणना होगी.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

ये होंगे मतदाता

बिहार एमएलसी चुनाव में मतदाता के रूप में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद ही मतदान कर सकते हैं.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

सबसे अधिक और सबसे कम प्रत्याशी वाले क्षेत्र

राज्य में विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 14 प्रत्याशी सहरसा सह मधेपुरा सह सुपौल निर्वाचन क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम दो प्रत्याशी भोजपुर सह बक्सर निर्वाचन क्षेत्र में हैं.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

जिला नियंत्रण कक्ष, अरवल व जहानाबाद का दूरभाष नंबर

जिला नियंत्रण कक्ष, अरवल का दूरभाष नंबर- 08235230817, 06337-229494/ 228994/ 228191/ 228008 है. जिला नियंत्रण कक्ष, जहानाबाद का दूरभाष नंबर- 18003451605 है.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

जिला नियंत्रण कक्ष, गया की दूरभाष संख्या

जिला नियंत्रण कक्ष, गया की दूरभाष संख्या- 0631-2225750, 2222253, 2222259, 2225753, 2225752 है. इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 8544144311, 9431818408 एवं 7992252476 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

गया, जहानाबाद व अरवल में मतदान

गया, जहानाबाद व अरवल के बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए तीन पालियों में नियंत्रण कक्ष चलाया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में डीआरडीए निदेशक संतोष कुमार व आइसीडीएम के डीपीएम सुचिस्मिता पदम को प्रतिनियुक्त किया है.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

सीट और प्रत्याशी की संख्या 

सीट-प्रत्याशी

  • पूर्वी चंपारण-07

  • पूर्णिया-अररिया-किशनगंज- 07

  • भागलपुर-बांका-07

  • गोपालगंज- 06

  • मधुबनी- 06

  • मुजफ्फरपुर- 06

  • वैशाली- 06

  • पटना -06

  • नालंदा- 05

  • गया-जहानाबाद-अरवल- 05

  • सीतामढ़ी-शिवहर- 05

  • भोजपुर-बक्सर- 02

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

विधान परिषद चुनाव में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता

विधान परिषद चुनाव में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं. विधान परिषद चुनाव में 69360 महिला मतदाता, जबकि 62747 पुरुष मतदाता हैं. अन्य मतदाताओं की संख्या सिर्फ नौ है.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

पटना जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

पटना जिले में कुल 10 सेक्टर पदाधिकारी, सात जोनल दंडाधिकारी व जोनल पुलिस पदाधिकारी मतदान प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे. इस चुनाव को लेकर पटना डीएम और एसएसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के अंदर मजिस्ट्रेट लगातार अलर्ट मोड में रहें. 200 मीटर के अंदर किसी भी स्थिति में निजी सुरक्षाकर्मी, गार्ड को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. इस दायरे में निजी हथियारों का प्रदर्शन भी नहीं होने दिया जायेगा

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

पटना में 23 मतदान केंद्र

बिहार विधान परिषद के 01 पटना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को मतदान होना है. पटना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं. मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. जिले में इसके लिए 23 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड की 20 बूथें नक्सल प्रभावित

बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड की तीन पंचायतों रजवाड़ा भगवान, डुमरी व आथर के 20 बूथों को नक्सल बूथ घोषित किया गया है.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

मतपत्रों की गणना मिश्रित प्रणाली से

मतगणना प्रक्रिया में मतपत्रों की गणना मिश्रित प्रणाली से होनी है. इस प्रणाली के अंतर्गत सर्वप्रथम मतदान केंद्र वार मतपत्रों की केवल संख्यात्मक गिनती होगा और मतपत्रों के बंडल को मिश्रित किया जायेगा. इसके बाद मतपत्रों की गणना अभ्यर्थीवार होगी.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

पटना में कैसे होगी वोटों की काउंटिंग

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय मीठापुर में वज्रगृह तथा मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. इसी केंद्र पर सात अप्रैल को मतगणना होगी. मतगणना आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होनी है.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

कौन होंगे मतदाता

बिहार MLC चुनाव में मतदाता के रूप में वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद हैं.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

पटना में कुल छह उम्मीदवार मैदान में

पटना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला पदाधिकारी पटना निर्वाची पदाधिकारी हैं व सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सहायक निर्वाची पदाधिकारी हैं. विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया, जिसमें छह पुरुष व एक महिला हैं. अभ्यर्थिता वापसी की तिथि के बाद चुनाव के लिए अब मात्र छह उम्मीदवार रह गये हैं. इसमें जदयू के बाल्मीकि सिंह, राजद के कार्तिक कुमार, चार निर्दलीय प्रत्याशी हैं.

8:00 AM. 4 Apr 22 8:00 AM. 4 Apr

पटना: सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदान

पटना स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 23 मतदान केंद्र हैं, जो प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित हैं. प्रत्येक प्रखंड परिसर में ही मतदान केंद्र बनाये गये हैं. पटना स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 5275 है. इसमें मनेर में 311, दानापुर में 282, बिहटा 347, नौबतपुर 305, विक्रम 268, दुल्हिन बाजार 208, पालीगंज 374, मसौढ़ी 292, धनरूआ 319, पुनपुन 198, फुलवारी शरीफ 264, पटना सदर 214, संपतचक 53, फतुहा 245, दनियावां 106, खुसरूपुर 126, बख्तियारपुर 278, अथमलगोला 122, बाढ़ 245, बेलछी 104, पंडारक 250, घोसवारी 118, मोकामा 246 है.

6:18 AM. 4 Apr 22 6:18 AM. 4 Apr

185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आज 8 बजे से मतदान शुरू होंगे. सूबे के कुल एक लाख 32 हजार 116 मतदाता मिलकर अपने वोटों से इन 185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे.

मुख्य बातें

Bihar MLC Election 2022 Live Updates: बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है.
चुनाव में 97.84% फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है जो औसत से कहीं ज्यादा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >