Good News: बिहार में अब राशन कार्ड बनाना हुआ आसान, दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, घर बैठे होगा काम

Bihar Government: बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है. अब घर बैठे आप ऑनलाइन आवेदन के जरिए राशन कार्ड बनवा सकते हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Government: बिहार में नीतीश सरकार ने आम लोगों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. तमाम तरह के जरूरी दस्तावेज अब ऑनलाइन तरीके से घर बैठे बनाए जा सकते हैं. इसी क्रम में अब राशन कार्ड भी आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं. यह सुविधा न केवल लोगों का समय बचाएगी बल्कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी बचाएगी. योग्य लाभार्थी अब आसानी से घर बैठे अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं.

राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई डिजिटल

नीतीश सरकार ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है. अगर आप घर बैठे अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां ‘न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान’ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना है. यहां परिवार के किसी सदस्य के नाम से फॉर्म भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इसको भरने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होगा. इसके बाद नई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आप आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं.

किसी भी दुकान से ले सकते हैं राशन

‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ के तहत राशन कार्ड धारक प्रदेश के किसी भी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है. यहां तक कि बिहार के बाहर भी किसी राशन की दुकान से सामान ले सकता है. अब तक बिहार के 89 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ उठाया है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का फोटो (JPG/JPEG फॉर्मेट)
  • आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो
  • आय या जाति प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी
  • आवेदन पूरा करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक रेफरेंस नंबर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा. इसकी मदद से आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है.

ALSO READ: Good News: बिहार की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए रूट और टायमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >