25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Bihar Election First Phase: आज जिन 71 सीटों पर हो रही वोटिंग उनमें 25 सीटों पर RJD व 21 JDU के है कब्जे में

Bihar Chunav 2020, First Phase Election In Bihar, Candidates, RJD, BJP, JDU: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जायेंगे. पहले चरण की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उनमें राजद सबसे बड़ी पार्टी रही है. पहले चरण में 16 जिलों में भागलपुर,बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना,भोजपुर,बक्सर,सासाराम, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद,गया, नवादा और जमुई की सीटें हैं. इनमें 25 सीटों पर राजद का कब्जा है, जबकि दूसरे नंबर पर जदयू है, जिसके 21 विधायक हैं.

Bihar Chunav 2020, First Phase Election In Bihar, Candidates, RJD, BJP, JDU: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जायेंगे. पहले चरण की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उनमें राजद सबसे बड़ी पार्टी रही है. पहले चरण में 16 जिलों में भागलपुर,बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना,भोजपुर,बक्सर,सासाराम, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद,गया, नवादा और जमुई की सीटें हैं. इनमें 25 सीटों पर राजद का कब्जा है, जबकि दूसरे नंबर पर जदयू है, जिसके 21 विधायक हैं.

भाजपा तीसरे नंबर पर है, उसके 14 सीटों पर विधायक हैं, जबकि कांग्रेस आठ सीटों पर, हम एक, निर्दलीय एक और भाकपा का एक सीट पर कब्जा है. इस बार के चुनाव में जदयू के साथ और भाजपा व वीआइपी एक साथ हैं. इस आधार पर आधी सीटें एनडीए के खाते में हैं. जदयू, भाजपा और हम मिलाकर 36 सीटों पर उसके विधायक हैं. दूसरी ओर, राजद और कांग्रेस मिलाकर 33 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है.

Also Read: Bihar Election 2020: महागठबंधन के 10 लाख नौकरी के वादे और चुनावी मुद्दों पर खुल कर बोले, मंत्री संजय झा, देखें Exclusive Interview

कांग्रेस और राजद की सीटों पर भाजपा व जदयू की नजर है. इस बार सीटों के बंटवारे में 42 सीटों पर राजद के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि उसकी सहयोगी भाकपा- माले आठ और बाकी की 21 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. एनडीए में जदयू ने 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारा है. भाजपा के 29 सीटों पर उम्मीदवार हैं. एक सीट वीआइपी के खाते में है, जबकि छह सीटों पर हम के प्रत्याशी हैं. इनके अलावा लोजपा-41 और रालोसपा-40 सीटों पर चुनाव मैदान में है.

Also Read: Bihar Election 2020: दूसरे चरण के 34 फीसदी प्रत्याशी दागी, 4 पर दुष्कर्म का केस, ज्यादा Criminal Charges RJD उम्मीदवारों पर
25 सीटों पर राजद व 21 पर जदयू का कब्जा

1. कहलगांव-पवन कुमार यादव (भाजपा) -शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)

2. सुल्तानगंज-ललित मंडल (जदयू)- ललन यादव (कांग्रेस)

3. अमरपुर-जयंत राज (जदयू)- जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस)

4. धोरैया (एससी)-मनीष कुमार (जदयू)-भूदेव चौधरी (राजद)

5. बांका- रामनारायण मंडल (भाजपा)-जावेद इकबाल अंसारी (राजद)

6. कटोरिया (एसटी)-निक्की हेम्ब्रम (भाजपा)- स्वीटी हेम्ब्रम (राजद)

7. बेलहर-मनोज यादव (जदयू)- रामदेव यादव (राजद), कुमार अर्चना – लोजपा

8. तारापुर-मेवालाल चौधरी (जदयू)-दिव्या प्रकाश (राजद)

9. मुंगेर-प्रणव यादव (भाजपा)-अविनाश कुमार (राजद)

10. जमालपुर-शैलेश कुमार (जदयू)-डॉ अजय कुमार (कांग्रेस)

11. सूर्यगढ़ा-रामानंद मंडल (जदयू)- प्रहलाद यादव (राजद), रविशंकर प्रसाद सिंह- लोजपा

12. लखीसराय-विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)- अमरेश अनिश (कांग्रेस)

13. शेखपुरा-रंधीर सोनी (जदयू)-विजय सम्राट (राजद), इमाम गजाली – लोजपा

14. बरबीघा-सुदर्शन कुमार (जदयू)- मुन्ना शाही (कांग्रेस)

15. मोकामा-राजीव लोचन (जदयू)-अनंत सिंह(राजद), सुरेश सिंह निषाद – लोजपा

16. बाढ़-ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (भाजपा)- सत्येंद्र बहादुर (कांग्रेस)

17. मसौढ़ी (एससी)- नूतन पासवान (जदयू)-रेखा देवी (राजद), परशुराम कुमार – लोजपा

18. पालीगंज- जयवर्द्धन यादव (जदयू)-संदीप सौरभ (भाकपा माले), उषा विद्यार्थी – लोजपा

19. बिक्रम-अतुल कुमार (भाजपा)-सिद्धार्थ (कांग्रेस)

20. संदेश- विजेंद्र यादव (जदयू)-किरण देवी (राजद)

21. बड़हरा-राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)- सरोज यादव(राजद)

22. आरा-अमरेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)-कयामुद्दीन अंसारी (भाकपा माले)

23. अगियांव (एससी)- प्रभु राम(जदयू)-मनोज मंजिल (भाकपा- माले)

24. तरारी-कौशल कुमार सिंह (भाजपा)-सुदामा प्रसाद (भाकपा माले)

25. जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा (जदयू)-रामविशुन सिंह (राजद)

26. शाहपुर-मुन्नी देवी (भाजपा)-राहुल तिवारी (राजद)

27. ब्रह्मपुर- जयराज चौधरी (वीआइपी)-शंभुनाथ यादव (राजद)

28. बक्सर- परशुराम चतुर्वेदी (भाजपा)-संजय तिवारी (कांग्रेस)

29. डुमरांव- अंजुम आरा (जदयू)-अजीत कुमार सिंह (भाकपा माले), अखिलेश कुमार सिंह- लोजपा

30. राजपुर (एससी)- संतोष कुमार निराला (जदयू)-राजद, निर्भय कुमार निराला

31. रामगढ़- अशोक सिंह (भाजपा)- सुधाकर सिंह (राजद)

32. मोहनिया (एससी)-निरंजन राम (भाजपा)-संगीता देवी (राजद)

33. भभुआ-रिंकी रानी पांडे (भाजपा)-भरत बिंद (राजद)

34. चैनपुर-ब्रजकिशोर बिंद (भाजपा)-प्रकाश कुमार सिंह (कांग्रेस)

35. चेनारी (एससी)-ललन पासवान(जदयू)-मुरारी गौतम (कांग्रेस), शेखर पासवान- लोजपा

36. सासाराम-अशोक कुमार (जदयू)-विजय गुप्ता(राजद)

37. करगहर- वशिष्ठ सिंह (जदयू)- संतोष मिश्रा (कांग्रेस), राकेश कुमार सिंह- लोजपा

38. दिनारा-जय कुमार सिंह (जदयू)-विजय मंडल (राजद),राजेंद्र सिंह-लोजपा

39. नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी(जदयू)-अनिता देवी (राजद), डाॅ कृष्ण कबीर – लोजपा

40. डेहरी-सत्यनारायण सिंह यादव (भाजपा)-फतेह बहादुर कुशवाहा (राजद)

41. काराकाट-राजेश्वर राज (भाजपा)-अरुण सिंह (भाकपा- माले)

42. अरवल- दीपक शर्मा (भाजपा)-महानंद प्रसाद (भाकपा- माले)

43. कुर्था- सत्यदेव सिंह(जदयू)-बागी कुमार वर्मा (राजद), भुनेश्वर पाठक – लोजपा

44. जहानाबाद-कृष्ण नंदन वर्मा (जदयू)-सुदय यादव (राजद)

45. घोसी-राहुल कुमार (जदयू)-रामबलि सिंह यादव (भाकपा- माले)

46. मखदुमपुर (एससी)-देवेंद्र मांझी(हम)-सतीश दास (राजद)

47. गोह-मनोज कुमार शर्मा (भाजपा)- भीम सिंह (राजद)

48. ओबरा- सुनील कुमार (जदयू)-ऋषि सिंह (राजद)

49. नवीनगर-वीरेंद्र सिंह(जदयू)-डब्ल्यू सिंह (राजद)

50. कुटुंबा (एससी)-श्रवण भुइंया (हम)- राजेश (कांग्रेस)

51. औरंगाबाद-रामाधार सिंह (भाजपा)-भीमसिंह यादव (राजद)

52. रफीगंज-अशोक सिंह(जदयू)-निहालुद्दीन (राजद), मनोज सिंह- लोजपा

53. गुरुआ-राजीव नंदन दांगी (भाजपा)- विनय यादव (राजद)

54. शेरघाटी- विनोद यादव (जदयू)-मंजू अग्रवाल (राजद)

55. इमामगंज (एससी)-जीतन राम मांझी (हम)-उदय नारायण चौधरी(राजद)

56. बाराचट्टी (एससी)-ज्योति देवी(हम)-समता देवी (राजद)

57. बोधगया (एससी)-हरि मांझी (भाजपा)-कुमार सर्वजीत (राजद)

58. गया टाउन-प्रेम कुमार (भाजपा)- मोहन श्रीवास्तव (कांग्रेस)

59. टिकारी-अनिल कुमार(हम)- सुमंत कुमार (कांग्रेस)

60. बेलागंज-अभय कुशवाहा (जदयू)-सुरेंद्र यादव (राजद), रामश्रय शर्मा – लोजपा

61. अतरी-मनोरमा देवी (जदयू)-अजय देव यादव (राजद), अरविंद कुमार सिंह- लोजपा

62. वजीरगंज-बिरेंद्र सिंह (भाजपा)- डाॅ शशि शेखर सिंह (कांग्रेस)

63. रजौली (एससी)-कन्हैया कुमार रजवाड़ (भाजपा)-प्रकाश वीर (राजद)

64. हिसुआ-अनिल सिंह (भाजपा)-नीतू सिंह (कांग्रेस)

65. नवादा-कौशल यादव (जदयू)-विभा देवी (राजद), शशि भूषण कुमार – लोजपा

66. गोबिंदपुर- पूर्णिमा यादव (जदयू)- मो कामरान (राजद), रणजीत यादव- लोजपा

67. वारसलीगंज-अरुणा देवी (भाजपा)- मंटन सिंह(कांग्रेस)

68. सिकंदरा (एससी)-प्रफुल्ल कुमार मांझी(हम)- बंटी चौधरी (कांग्रेस), रविशंकर पासवान – लोजपा

69. जमुई-श्रेयसी सिंह (भाजपा)-विजय प्रकाश (राजद)

70. झाझा-दामोदर रावत (जदयू)-राजेंद्र यादव (राजद), डाॅ रवींद्र यादव – लोजपा

71. चकाई-संजय प्रसाद (जदयू)-सावित्री देवी (राजद)

Also Read: रणदीप सुरजेवाला Interview, JDU-BJP को बताया 15 वर्षों की टॉयर्ड व रिटायर्ड सरकार, कहा- बिहार चुनाव 2020 में महागठबंधन करेगी 170 का आंकड़ा पार

Posted By : Sumit Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें