Expressway In Bihar: बिहार में विकास की रफ्तार तेज, वाराणसी-कोलकाता समेत ये पांच एक्सप्रेसवे बदलेंगे राज्य की सूरत

Expressway In Bihar: बिहार में नई सरकार ने सत्ता संभालते ही सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस तेज कर दिया है. राज्य में स्वीकृत पांच एक्सप्रेसवे से लेकर गंगा पथ विस्तार और कई मेगा प्रोजेक्ट्स पर जल्द काम शुरू कराने की तैयारी है. सरकार का लक्ष्य है कि बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए विकास की रफ्तार को नई दिशा दी जाए.

Expressway In Bihar: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में जनहित और बुनियादी ढांचे के विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. कानून-व्यवस्था से लेकर सड़क और परिवहन सुविधाओं को दुरुस्त करने तक, सरकार हर मोर्चे पर तेजी से कदम बढ़ा रही है. इसी कड़ी में पथ निर्माण विभाग ने राज्य के लिए स्वीकृत पांच बड़े एक्सप्रेसवे और कई मेगा प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं.

पांच एक्सप्रेसवे से बदलेगा बिहार का सड़क नेटवर्क

राज्य के लिए स्वीकृत पांच एक्सप्रेसवे में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे पर काम पहले से चल रहा है. इसके अलावा तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे- पटना-पूर्णिया, रक्सौल-हल्दिया और गोरखपुर-सिलीगुड़ी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है. इनके एलायनमेंट भी स्वीकृत हैं और इन पर जल्द काम शुरू होने की तैयारी है.

पांचवें एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर कॉरिडोर, को भी सरकार समान महत्व दे रही है. कुल मिलाकर इन पांचों एक्सप्रेसवे की संयुक्त लंबाई 1626 किलोमीटर है, जो तैयार होने पर बिहार के अंतरराज्यीय संपर्क को नया आयाम देंगे और औद्योगिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

चुनाव से पहले मंजूर प्रोजेक्ट भी प्राथमिकता में

राज्य में केंद्र सरकार द्वारा पहले से मंजूर कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर भी काम जल्द शुरू करने की तैयारी है. इनमें साहेबगंज-अरेराज-बेतिया कॉरिडोर और मोकामा-मुंगेर सड़क परियोजना प्रमुख हैं. पथ निर्माण विभाग इन योजनाओं को भी अपने प्राथमिकता सूची में शामिल कर चुका है.

गंगा किनारे विकसित होंगे दो बड़े पथ

नई सरकार के एजेंडा में मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का निर्माण भी एक अहम हिस्सा है. लगभग 82.8 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा.

  • पहला चरण: मुंगेर से सुल्तानगंज (42 किमी), अनुमानित लागत 5120 करोड़ रुपये
  • दूसरा चरण: सुल्तानगंज से सबौर (40.08 किमी), लागत 4850 करोड़ रुपये

यह फोरलेन सड़क गंगा के किनारे बनेगी और इसमें कई अंडरपास भी शामिल होंगे.

पटना गंगा पथ का कोईलवर तक विस्तार

राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में पटना के जेपी गंगा पथ का कोईलवर तक विस्तार भी शामिल है. इस परियोजना की कुल लंबाई 35.65 किमी होगी, जिसकी लागत लगभग 6000 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें 18 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा. अगले महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी है.

Also Read: बिहार का फर्जी IAS यूपी में गिरफ्तार, चार गर्लफ्रेंड, तीन प्रेग्नेंट… रौब और रोमांस के सहारे चल रहा था करोड़ों का फर्जी रैकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >