Bihar Chunav: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने इन पार्टियों को जारी किया ‘नोटिस’, चेतावनी के साथ मांगा जवाब

Bihar Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ राजनीतिक पार्टियों को नोटिस जारी किया है. साथ ही उन पार्टियों से जवाब भी मांगे हैं. पार्टियों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Chunav: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में चुनाव आयोग ने कुछ राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है. साथ ही उन पार्टियों से जवाब मांगा है. ऐसे दलों की संख्या कुल 16 हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि उन पार्टियों को नोटिस जारी किया गया है, जो 2019 के बाद एक भी चुनाव नहीं लड़ी है या राजनीतिक गतिविधियों से दूर रही हैं. इन 16 पार्टियों में पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पोलिटिकल पार्टी भी शामिल हैं. 

इन पार्टियों को जारी की गयी नोटिस

आयोग की तरफ से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के तहत पंजीकृत राजनीतिक दलों को पंजीकरण के बाद कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने वैसे पार्टियों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने 2019 के बाद से लोकसभा, विधानसभा या किसी उपचुनाव में अपनी पार्टी से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.

15 जुलाई तक दे सकते हैं आवेदन

चुनाव आयोग के द्वारा सभी 16 पार्टियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. राजनीतिक दलों से यह जवाब मांगा गया है कि उन्हें लिस्ट से क्यों नहीं हटा दिया जाए. उन पार्टियों को 15 जुलाई तक जवाब देने का मौका दिया गया है. राजनीतिक दलों को उनका पक्ष ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से रखने की सुविधा दी गई है. 

इन पार्टियों को जारी की गयी नोटिस

जिन पार्टियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें भारतीय पिछड़ा पार्टी, भारतीय सूरज दल, भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक), भारतीय जनता संगठन दल, बिहार जनता पार्टी, देसी किसान पार्टी, गांधी प्रकाश पार्टी, सहानुभूति जनरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जनसेवक), क्रांतिकारी पार्टी, क्रांतिकारी विकास दल, लोक आवाज दल, लोकतांत्रिक समानता पार्टी, राष्ट्रीय जनता पार्टी (भारत), राष्ट्रवादी जन कांग्रेस, राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी, सर्वजन कल्याण डेमोक्रेटिक पार्टी और बिजनेस फार्मर्स माइनॉरिटी फ्रंट शामिल हैं.

ALSO READ: Voter List: समझ लीजिए! इन लोगों को नहीं दिखाना है कोई भी डॉक्यूमेंट, वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >