29 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Bihar Chunav 2020 : संजीव, अरुण हैं करोड़पति तो पुष्पम प्रिया के पास आठ लाख की अंगूठी

Bihar Chunav 2020 : विधायक संजीव कुमार चौरसिया ने पीएचडी की है तो पुष्पम प्रिया ने द लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है.

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुम्हरार से नामांकन करने वाले भाजपा उम्मीदवार व विधायक अरुण सिन्हा व दीघा से उम्मीदवार व विधायक संजीव चौरसिया करोड़पति हैं. जबकि बांकीपुर से द प्लूरल्स पार्टी से उम्मीदवार पुष्पम प्रिया के पास आठ लाख रुपये कीमत की पुखराज व नीलम युक्त सोने की दो अंगूठी है. विधायक संजीव कुमार चौरसिया ने पीएचडी की है तो पुष्पम प्रिया ने द लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है.

कुम्हरार : विधायक अरुण कुमार सिन्हा

चल संपत्ति : खुद का आठ लाख 83 हजार 968 रुपये व पत्नी रेखा चटर्जी का आठ लाख 17 हजार 639 कीमत का

अचल संपत्ति : खुद एक करोड़ 97 लाख 32 हजार 263 रुपये कीमत, पत्नी के पास 93 लाख 25 हजार कीमत का, लोहानीपुर में रामविलास इंकलेव में फ्लैट पत्नी के नाम पर

बख्तियारपुर : राजद उम्मीदवार अनिरुद्ध

चल संपत्ति : खुद का 16 लाख 29 हजार 500 रुपये कीमत, पत्नी के पास 14 लाख कीमत का

अचल संपत्ति : दो करोड़ 25 लाख कीमत का

वाहन : एक स्कॉर्पियो

दीघा : विधायक संजीव चौरसिया

चल संपत्ति : 70 लाख 18 हजार 547 रुपये कीमत का, पत्नी के पास 44 लाख 57 लाख कीमत का

अचल संपत्ति : एक करोड़ 54 लाख 90 हजार के करीब, पत्नी के पास 67 लाख 38 हजार के करीब

शैक्षणिक योग्यता : पीएचडी

दीघा : द प्लूरल्स पार्टी उम्मीदवार शांभवी

चल संपत्ति : 34 लाख 72 हजार 967 रुपये कीमत का

अचल संपत्ति : नहीं

ज्वेलरी : 16 लाख रुपये कीमत का

शैक्षणिक योग्यता : मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन

वाहन : टवेरा

बांकीपुर : द प्लूरल्स पार्टी से पुष्पम प्रिया

चल संपत्ति :15 लाख 92 हजार 487 रुपये कीमत का

अचल संपत्ति : शून्य

वाहन : शून्य

जेवरात : पांच लाख के नीलम युक्त सोने की अंगूठी और तीन लाख कीमत की पुखराज युक्त सोने की अंगूठी

शैक्षणिक योग्यता : द लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

Posted by Ashish Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें