राबड़ी देवी ने सदन में उठाया महिला शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा, मंत्री सुनील कुमार ने क्या दिया जवाब

Bihar Budget Session: बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया. राबड़ी देवी ने गृह जिले में ही ट्रांसफर की मांग की. इससे पहले विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया.

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच शिक्षकों का मुद्दा गरमाया हुआ है. ऐसे में शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के मुद्दे को उठाया. सदन के अंदर राबड़ी देवी ने कहा, महिला शिक्षकों को गृह जिले में ट्रांसफर किया जाए. उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है. अपना घर और बच्चों को भी देखना पड़ता है. जो जिस जिले में हैं, उसी जिले में कर देना चाहिए. इससे महिला शिक्षकों काफी सहूलियत मिलेगी.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

सदन में राबड़ी देवी के इस मांग पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने हामी भरी और इस मामले में विचार करने की बात कही. इससे पहले सदन के बाहर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया था. राबड़ी देवी ने बिहार में हो रहे अपराध यानी कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े किए. इतना ही नहीं, उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग भी की. ऐसे में महिला शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए राबड़ी देवी की तरफ से उठाए गए मांग पर क्या एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

संजीव कुमार सिंह ने भी उठाया शिक्षकों का मुद्दा

बिहार विधान परिषद में एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भी शिक्षकों का मुद्दा उठाया. डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा, सीएल (Casual Leave) लेने का जो प्रावधान है, उसके मुताबिक CL के आगे-पीछे या बीच में आने वाले रविवार या फिर निर्धारित अवकाश को CL में नहीं गिना जाता है. लेकिन जब ई-शिक्षा कोष में अप्लाई किया जाता है तो सीएल में रविवार या फिर निर्धारित अवकाश को जोड़ दिया जा रहा है, जिससे परेशानी हो रही है. इस पर भी शिक्षा मंत्री ने विचार करने की बात कही.

टीआरई-4 को लेकर गुस्सा

बिहार में शिक्षकों के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाई जा रही है. बीपीएससी के कैलेंडर में टीआरई-4 का कोई शेड्यूल नहीं होने की वजह से अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है. अभ्यर्थियों की तरफ से पटना में इसे लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे. लेकिन सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि वैकेंसी को लेकर रोस्टर भेजा गया है.

Also Read: ‘तेज प्रताप यादव जी को बधाई’, बिहार सरकार के मंत्री ने कहा- अभी लड्डू खाने का समय है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >