बिहार बजट 2026 में शिक्षा सबसे आगे, ग्रामीण विकास दूसरे नंबर पर, किस विभाग को कितना मिला देखिये

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. 3.47 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया गया है.

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव के आदेश पर अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने इस बजट के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है. यह बजट न्याय के साथ विकास के मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस बार बजट का कुल आकार 347589.76 करोड़ रखा गया है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 30694 करोड़ अधिक है.

किस विभाग को मिला कितना बजट?

बजट में सबसे अधिक प्राथमिकता शिक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को दी गई है. विभिन्न विभागों के लिए आवंटित राशि इस प्रकार है:

शिक्षा व उच्च शिक्षा: 68216.95 करोड़
ग्रामीण विकास: 23701.18 करोड़
स्वास्थ्य विभाग: 21270.40 करोड़
गृह विभाग (पुलिस व सुरक्षा): 20132.87 करोड़
ऊर्जा विभाग: 18737.06 करोड़
अनुसूचित जाति (SC) कल्याण: 19603 करोड़
अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण: 1648 करोड़

बजट के बारे में बताते वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव और अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर

किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

सरकार ने बिहार को कृषि प्रधान राज्य मानते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 3000 की अतिरिक्त वार्षिक सहायता देने का ऐलान किया है. कृषि रोडमैप-4 और 5 के जरिए दलहन, तिलहन और मक्का के उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य है. महिला सशक्तिकरण के लिए जीविका मॉडल को और मजबूत किया गया है. 1.56 करोड़ महिलाओं को पहले ही सहायता दी जा चुकी है. अब व्यवसाय बढ़ाने के लिए उन्हें₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद या ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और भविष्य का लक्ष्य

बजट का 18.26% हिस्सा (63455.84 करोड़) पूंजीगत व्यय यानी सड़क, पुल, बिजली और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगा. सरकार ने 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख करोड़ आकर्षित करने की योजना है. स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी स्तर का बनाया जाएगा और हर प्रखंड में मॉडल स्कूल व डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:  3.47 लाख करोड़ का बिहार का बजट, रोजगार और विकास पर फोकस, देखिये मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >