Bihar Breaking News Live: मंगला राय बने मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार, क़ृषि रोड मैप के होंगे मार्गदर्शक

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:43 PM. 18 Jan 23 7:43 PM. 18 Jan

कटिहार रेल पुलिस ने नशे की तस्करी का किया भंडाफोड़

कटिहार रेल पुलिस ने नशे की तस्करी का किया भंडाफोड़, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी में कार्रवाई, 423 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद, मुजफ्फरपुर की काजल कुमारी को किया गिरफ्तार.

7:43 PM. 18 Jan 23 7:43 PM. 18 Jan

सीएम के काफिले को पास कराने के लिए रोकी गयी ट्रेन 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान बुधवार को बक्सर में थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चक्की प्रखंड के हेनवा गांव में महादलित बस्ती का निरीक्षण किया. वहां के लोगों से उन्होंने बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी. वहां से लौटने के दौरान सीएम का काफिला रेलवे गुमटी से होकर गुजरा. इस बीच, सीएम के काफिले को पास कराने के लिए पूर्वी इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खुला रखा गया. इस दौरान ट्रेनों को भी आउटर पर रोके रखा गया. 

7:43 PM. 18 Jan 23 7:43 PM. 18 Jan

मंगला राय को मुख्यमंत्री का कृषि सलाहकार नियुक्त

बिहार सरकार ने मंगला राय को मुख्यमंत्री का कृषि सलाहकार नियुक्त किया, क़ृषि रोड मैप के मार्गदर्शक के रूप में काम करने के साथ साथ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

नवादा के एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा

नवादा जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. यहां एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने यहां एक्शन लेते हुए संचालक समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

झाड़ी में दो युवकों का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

नालंदा के सिलाव थाना इलाके के चंडीमऊ गांव में पंचाने नदी किनारे झाड़ी में दो युवकों का शव मिला है. दोनों युवक पिछले 3 दिनों से गायब थे. गांव में दो युवकों का शव मिलने के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

बक्सर के कठार में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा बक्सर जिले के कठार में पहुंची है. यहां पर सीएम विकास कार्यों का जायजा ले रहे है. सीएम ने कहा कि हम तो सब दीन काम करते है. बिहार सरकार से किसान खुश है. हम हमेशा किसानों के लिए काम करते है. किसानों की समस्या दूर करने में लगे हुए है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी

डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की गयी . हैरान करने वाली बात ये है कि छेड़खानी का आरोप दो जवानों पर लगा है. जिसमें एक सेना का जवान तो दूसरा ITBP का जवान है. दोनों आरोपितों को छपरा जंक्शन पर हिरासत में ले लिया गया.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

छपरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी है. वहीं उसकी मां को भी चाकू मार दिया है. उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल है. सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

आज अयानत में लगेगा रोजगार मेला

बक्सर के डुमरांव में बुधवार को सफाखाना रोड स्थित अयानत कुशल युवा केंद्र में रोजगार मेला का आयोजन होगा. यह जानकारी संस्था के सचिव मनोरंजन कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि सात विभिन्न कंपनी मेला में शिरकत करेगी. रोजगार मेला में अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे. इस मेला का आयोजक जिला नियोजन, बक्सर है. संस्था के सचिव ने बताया कि अयानत कुशल युवा केंद्र का मुख्य लक्ष्य कम्यूटर की जानकारी के साथ साथ रोजगार के लिये युवाओं को जोड़ना है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

सासाराम में सड़क हादसा, दो की मौत

सासाराम जिले के चेनारी थाना स्थित सबराबाद गांव के समीप नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं राजस्थान के एक परिवार की कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं तीन लोग जख्मी है. घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है. एक की स्थिति गंभीर है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

अरवल में शिक्षा विभाग के कार्यालय में लगी आग

अरवल से बड़ी खबर आ रही है. शिक्षा विभाग के कार्यालय में आग लग गयी है. इस अगलगी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गयी है. धू-धूकर जले सभी कागजात जल गये. अगलगी का कारण अबतक पता नहीं चल सका है. आग किस वजह से लगी है इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है.

4:44 PM. 18 Jan 23 4:44 PM. 18 Jan

अतिथि शिक्षकों के लिए 81 करोड़ मंजूर

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ा रहे तीन हजार से अतिथि एवं अंशकालिक शिक्षकों की मानदेय राशि स्वीकृति की गयी है. शिक्षा विभाग ने इसके लिए 81.40 करोड़ की राशि इसी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जारी की है. इस राशि से इन शिक्षकों के मानदेय का भुगतान अविलंब किया जायेगा.

8:02 AM. 18 Jan 23 8:02 AM. 18 Jan

नौ साल में 96 नक्सलियों ने किया समर्पण

पटना. आत्मसमर्पण करने वाले वामपंथी उग्रवादियों को आत्मसमर्पण सह पुनर्वासन योजना के अन्तर्गत मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. 2013 से 2022 तक 96 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. राज्य स्तरीय आत्मसमर्पण सह पुनर्वासन समिति ने 42 उग्रवादियों को सुरक्षा संबंधी व्यय योजना का लाभ देने की मंजूरी की है. 30 को पुनर्वासन का लाभ देने के लिये जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति के स्तर पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >