Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन तक जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने जमीन मालिकों के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन कई जमीन मालिक समय पर इसे जमा नहीं कर पाए थे. अब सभी जिलों के रैयतों को यह अवसर मिलेगा. जमीन मालिक इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा कर सकते हैं.

Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. राज्य सरकार ने स्वघोषणा पत्र (Self Declaration) जमा करने की आखिरी तारीख को 15 दिन और बढ़ा दिया है. अब जमीन मालिकों को यह पत्र 15 अप्रैल तक जमा करने का समय मिलेगा. पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, लेकिन समय सीमा के भीतर कई लोग इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए थे. इसे ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया है.

क्या होता है स्वघोषणा पत्र

बिहार में भूमि सर्वेक्षण (Land Survey) चल रहा है, जिसके तहत सभी जमीन मालिकों को अपनी जमीन के बारे में जानकारी देनी है. इसके लिए उन्हें एक स्वघोषणा पत्र (Self Declaration) भरकर सरकार के पास जमा करना होता है. यह जानकारी जमीन के स्वामित्व, सीमाएं, और अन्य संबंधित विवरणों के बारे में होती है.

पूरे बिहार के जमीन मालिकों को मिलेगा फायदा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक स्वघोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य था, लेकिन कई जिलों में यह प्रक्रिया धीमी थी, जिसके कारण सरकार ने तारीख को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया है. यह फैसला खासकर उन जिलों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी चल रही थी. हालांकि, इसका फायदा पूरे राज्य के जमीन मालिकों को मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कानूनी दिक्कत से बचेंगे जमीन मालिक

स्वघोषणा पत्र जमा करने के लिए अब जमीन मालिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे उन्हें सुविधा होगी. राज्य सरकार का यह कदम जमीन मालिकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी जमीन की जानकारी सरकार तक पहुंचाने का और अधिक समय मिल गया है. अब सभी जमीन मालिक 15 अप्रैल तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी दिक्कत से बच सकें.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >