कृषि के लिए मिले 14 हजार करोड़ में बिहार को भी लाभ: मंगल पांडेय

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि क्षेत्र से संबंधित 7 कार्यक्रमों के लिए करीब 14 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दी गयी है.

पटना. कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि क्षेत्र से संबंधित 7 कार्यक्रमों के लिए करीब 14 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दी गयी है. जिससे बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य को काफी लाभ मिलेगा. किसानों की आय बढ़ेगी. खाद्य, पोषण, डिजिटल कृषि मिशन, कृषि शिक्षा और प्रबंधन, टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य, बागवानी विकास, कृषि विज्ञान केंद्र, व प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर ये 14 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. देश सहित बिहार के किसानों के लिए यह बड़ी सौगात है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >