बंधन बैंक कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

बंधन बैंक में कार्यरत एक लिपिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

फतुहा. फतुहा के बांकीपुर मुहल्ले में स्थित बंधन बैंक में कार्यरत एक लिपिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना नालंदा जिले के चैनकुरा गांव के सामने हाइवा से हुई. बताया जाता है कि नालंदा जिला के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निष्चल गंज निवासी राजीव चौधरी (38 वर्ष) फतुहा में ही किराये के मकान में रहते थे. सोमवार की सुबह अपने घर निश्चालगंज से बाइक से फतुहा बंधन बैंक ड्यूटी पर आ रहे थे की वे ज्यों ही दनियावां-हिलसा राज मार्ग पर चांदकुरा गांव के सामने पहुंचे की एक अनियंत्रित हाइवा उन्हें रौंदते हुए भाग गया, जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मौके पर पहुंची कराय पसुराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >