-बीपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 70वीं और 71वीं संयुक्त परीक्षा समेत कई पदों की तिथि तय
– 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नवंबर मेंसंवाददाता, पटना
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने वर्ष 2025-26 के लिए आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. आयोग ने बुधवार को जारी अधिसूचना में विभिन्न विभागों में चल रही और प्रस्तावित भर्तियों की परीक्षा तिथियां, परिणाम और इंटरव्यू शेड्यूल की जानकारी दी है. स्पेशल टीचर के 7279 पद, असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (एइडीओ) के 935 पद, असिस्टेंट टाउन प्लानर के 36 पदों के लिए भर्ती परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जायेगा. जारी कैलेंडर के अनुसार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीइ) (2035 पद) की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर में जारी किया जायेगा. इंटरव्यू भी दिसंबर में शुरू हो जायेगी. जबकि 71वीं सीसीइ (1298 पद) की प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गयी थी और परिणाम नवंबर में जारी होगा. इसकी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है. इसके अलावा सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शिक्षक एवं प्राचार्य भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी हो गयी है. मुख्य परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होगी. जबकि जिला सांख्यिकी अधिकारी व सहायक निदेशक (47 पद) की मुख्य परीक्षा जनवरी 2026 में होगी. लोअर डिविजन क्लर्क (26 पद) भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर में जारी किया जायेगा व टाइपिंग टेस्ट दिसंबर में होगा.मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का रिजल्ट नवंबर में
दूसरे चरण की परीक्षाओं में जूनियर लेबोरेट्री असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट इन्वायरमेंट ऑफिसर, पीआरओ और सिस्टम एनालिस्ट जैसे पदों की लिखित परीक्षा 26 व 27 जुलाई को हुई थी. सभी का परिणाम नवंबर में जारी होगा. आयोग ने बताया कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की परीक्षा नौ और 10 अगस्त को प्रस्तावित हुई थी, इसका भी रिजल्ट नवंबर में जारी होगा. वहीं, जिला खेल अधिकारी व सहायक निदेशक की परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जायेगी. कई पदों जैसे असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट क्यूरेटर, ज्यूडिशियल मेंबर, माइनिंग इंजीनियरिंग लेक्चरर व मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी तिथियां टेंटेटिव (संभावित) हैं और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
