नीतीश ने कहा-सड़क के वास्ते ऋण के लिए ब्रिक्स बैंक में आवेदन दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य सरकार ने 250 से 499 की आबादी वाले बसवाटों तक सड़क निर्माण के वास्ते ऋण के लिए न्यू ब्रिक्स बैंक में आवेदन किया है. नीतीश ने एक कार्यक्रम में कहा कि 250 से 499 की आबादी वाले बसवाटों तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य सरकार ने 250 से 499 की आबादी वाले बसवाटों तक सड़क निर्माण के वास्ते ऋण के लिए न्यू ब्रिक्स बैंक में आवेदन किया है. नीतीश ने एक कार्यक्रम में कहा कि 250 से 499 की आबादी वाले बसवाटों तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक में आवेदन दिया हुआ है. अभी ब्रिक्स बैंक द्वारा उसपर निर्णय नहीं हुआ है लेकिन हमलोगों ने अपनी ओर से सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि हमारा ग्रामीण कार्य विभाग योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए सक्षम है तो हमने 2007-08 के करीब ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का कार्य प्रारंभ किया.
गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का प्लान
नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने उसी समय निर्णय लिया कि जो 500 आबादी तक के गांव है उनको भी जोडा जाना चाहिए. राज्य सरकार की एक अपनी योजना बनायी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और उसमें तय किया कि जो 500 से 999 आबादी वाले बसावट है उनको इस योजना के अंतर्गत सड़क सम्पर्कता प्रदान की जायेगी और उस पर काफी काम हुआ.
नक्सल प्रभावित जिलों में सड़क
उन्होंने कहा कि इसी बीच में केंद्र सरकार ने यह भी फैसला किया कि नक्सल प्रभावित जिले हैं. ऐसे 11 जिले बिहार में चिन्हित है. वहां के बारे में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत यह तय किया गया कि 250 आबादी वाले तक के बसावट को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अन्तर्गत लिया जायेगा. शेष 27 जिलों के लिये हमलोगों ने अपनी मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना बनायी और इसके अंतर्गत 250 आबादी से लेकर 499 आबादी तक के जितने बसावट है सबका एक कोर नेटवर्क बनाया गया और उसपर काम प्रारंभ कर दिया. इसके लिये राज्य सरकार के पास जो संसाधन हमने लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










