पटना में अधीक्षण अभियंता के घर पर निगरानी का छापा, निकल सकती है बड़ी रकम

पटना : बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की ओर से बुधवार को अभियान चलाकर अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश मांझी के घर छापेमारी की जा रही है. इंजीनियर ओम प्रकाश मांझी इस समय सीवान में पदस्थापित हैं. बताया जा रहा है कि विभाग को अधीक्षण अभियंता के घर से छापे के दौरान बहुत बड़ी […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की ओर से बुधवार को अभियान चलाकर अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश मांझी के घर छापेमारी की जा रही है. इंजीनियर ओम प्रकाश मांझी इस समय सीवान में पदस्थापित हैं. बताया जा रहा है कि विभाग को अधीक्षण अभियंता के घर से छापे के दौरान बहुत बड़ी अघोषित संपत्ति और कालाधन मिलने की आशंका है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीवान में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश मांझी के हनुमान नगर स्थित घर पर निगरानी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चला रखी है. विभाग की ओर से इंजीनियर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि इस छापेमारी के दौरान विभाग के अधिकारियों को अहम दस्तावेज के साथ कालेधन के रूप में बड़ी राशि मिली है. हालांकि, अभी तक इसका खुलासा नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
May

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >