नोटबंदी पर लालू का ट्वीट, लिखा- पीएम को सिर्फ चंद लोगों की चिंता

पटना : नोटबंदी को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार कोएकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परतीखा हमला बोला है. राजद सुप्रीमो ने ट्वीट कर लिखा है कि पीएम को देश के आमलोगों की चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ उन दो प्रतिशत लोगों की चिंता है जिनके पैसे से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है. साथ […]

पटना : नोटबंदी को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार कोएकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परतीखा हमला बोला है. राजद सुप्रीमो ने ट्वीट कर लिखा है कि पीएम को देश के आमलोगों की चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ उन दो प्रतिशत लोगों की चिंता है जिनके पैसे से सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता है.

साथ ही राजद सुप्रीमो ने कहा है कि देश की 80 प्रतिशत जनता कृषि से जुड़ी है, लेकिन उनकी चिंता पीएम को नहीं है. वह सारे फैसले सिर्फ देश के दो प्रतिशत लोगों के लिये लेते हैं. मालूम हो कि इससे पहले भी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुये इसे वापस लेने की मांग कर चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >