विकसित राज्यों की राह पर बिहार : उपराष्ट्रपति

पटना : भारत के उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन वे शुक्रवार को पटना में चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में पहुंचे. यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के इतिहास में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने कहा, […]

पटना : भारत के उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन वे शुक्रवार को पटना में चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में पहुंचे. यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के इतिहास में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने कहा, बिहार विकसित राज्यों की राह पर हैऔर यहां कौशल विकास में उन्नति हुई है.

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नयी औद्योगिक नीति से व्यवसायियों को फायदा होगा. उन्हाेंने बताया कि राज्य में स्टार्टअप नीति भी लागू कर दी गयीं है. कपड़ा सेक्टर, आइटी व खाद्य सेक्टर में बड़ी संभावनाएं हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि पुल, बिजली व सड़क आदि सभी क्षेत्रों में सुधार हुये हैं. बिहार में कानून-व्यवस्था पटरी पर है. सरकार का ध्यान इसपर है कि लोग बिहार में पूंजी लगाएं.

इससे पहलेहामिदअंसारी आज पटना के सेंट माइकल हाईस्कूल पहुंचेथे. जहांउन्होंने सबसे पहले कामरूप का पौधा लगाया फिर बच्चों से बातचीत की. जबकि गुरुवार को हामिद अंसारी ने नालंदा विवि के छात्रों से मुलाकात की तथा वहां के ऐतिहासिक खंडहरों को देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >