बिहार में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का रूख, पढ़ें

पटना : उत्तर-दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया जिलों में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ गरज अथवा बारिश होने, भागलपुर जिला […]

पटना : उत्तर-दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया जिलों में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ गरज अथवा बारिश होने, भागलपुर जिला में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ गरज अथवा बारिश होने तथा पूर्णिया जिले में सामान्य तौर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ गरज अथवा बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है.

पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के औरंगाबाद जिला के रफीगंज और गया जिला के टेकारी में एक-एक सेमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 1.6 मिमी बारिश हुई. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 36.0 डिग्री सेल्सियस, 34.3 डिग्री सेल्सियस, 35.3 डिग्री सेल्सियस और 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार में आज सुबह आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर पूर्णिया जिला में :84 प्रतिशत: रहा जबकि आज शाम आद्रता का सबसे अधिक स्तर :83 प्रतिशत: भागलपुर जिला में रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >