शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग अचानक लापता, अगले दिन आहर में मिला शव

दुल्हिन बाजार के डोरमा गांव के पास आहर से 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है. शौच के लिए घर से निकले भागृत पासवान रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे. परिवार में मातम पसरा है.

Patna News : दुल्हिन बाजार. थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के पास रविवार को आहर से 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के अराप गांव निवासी भागृत पासवान के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ समय से रानीतालाब थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे. शनिवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकलने के बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे. अगले दिन आहर में उनका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

शौच के लिए निकले, फिर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, भागृत पासवान शनिवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकले थे. काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला.

आहर में शव तैरता देख ग्रामीणों ने दी सूचना

रविवार को डोरमा गांव के पास ग्रामीणों ने आहर में एक शव तैरता हुआ देखा. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही दुल्हिन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

पांच बेटों और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

भागृत पासवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के चार पुत्रियों और पांच पुत्रों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की

दुखद घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई. ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से उचित सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है.दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वेद प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >