बीएन कॉलेज के पास 51 दुकानें ध्वस्त

बीएन कॉलेज के पास छह दशक पुरानी 51 दुकानों को तोड़ दिया गया.

पटना. बीएन कॉलेज के पास छह दशक पुरानी 51 दुकानों को तोड़ दिया गया. दुकानों को तोड़े जाने से कारगिल चौक के पास बनाये जा रहे डबल डेकर फ्लाइओवर के रैंप के निर्माण में और तेजी आयेगी. पुरानी दुकानों को ध्वस्त करने से पहले दुकान के मालिक सामान के साथ पीछे बने नये दुकान में शिफ्ट हो गये. हालांकि नये दुकानों में शिफ्ट होने का काम सोमवार से ही जारी था. दुकानदारों को पिछले सप्ताह ही नये दुकान की चाबी मिल गयी थी. साथ ही दुकानदारों को इस सप्ताह दुकान खाली करने को कहा गया था. शनिवार को दोपहर में सभी पुरानी 51 दुकानें ध्वस्त कर दी गयीं. नयी दुकान का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने बीएन कॉलेज से जमीन लेकर किया है. जमीन के एवज में पटना विश्वविद्यालय को मुआवजे का भुगतान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >