भूकंप का खौफ, भागने में पूर्व मंत्री के पैर में चोट

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री राम परीक्षण साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री राम विचार राय सहित कई नेता रविवार को 12.40 बजे आये भूकंप के तेज झटका को महसूस कर भागे, लेकिन भागने के क्रम में उनका घुटना फूट गया. खून के धब्बे उनकी धोती में कई जगह लग गये. दरअसल […]

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री राम परीक्षण साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री राम विचार राय सहित कई नेता रविवार को 12.40 बजे आये भूकंप के तेज झटका को महसूस कर भागे, लेकिन भागने के क्रम में उनका घुटना फूट गया. खून के धब्बे उनकी धोती में कई जगह लग गये. दरअसल राम परीक्षण साहू का राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया जा रहा था. सिकंदरपुर शव दाह गृह के पास बने टीन के शेड में पूर्व मंत्री राम विचार राय, मुन्ना यादव, बरूराज विधायक सहित कई नेता पहले से ही बैठे थे.

वहीं पर सिटी एसपी राजेंद्र कुमार भील, एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार व नगर डीएसपी अनिल कुमार सिंह भी खड़े थे. शव के साथ डीएम व एसएसपी को घाट पर पहुंचना था. इसी बीच भूकंप का झटका महसूस किया गया. झटका लगते ही शेड में बैठे नेता गण व अधिकारी भागने लगे. राम विचार राय भागने के क्रम में कुरसी के साथ गिर पड़े.जिससे उनके दायां पैर का घुटना फूट गया. झटका शांत होने पर लोगों ने उन्हें उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >