34.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

बिहार में 32 प्रधानाचार्यों ने फर्जी डिग्री दिखा कर लिया प्रोमोशन, नौ हो चुके हैं रिटायर्ड, देखिए पूरी लिस्ट

पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने जिले के 32 मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के स्नातकोत्तर की डिग्री को फर्जी करार देते हुए अमान्य कर दिया है. इनमें से नौ प्रधानाध्यापक पद से रिटायर्ड भी हो गये हैं.

पटना. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने जिले के 32 मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के स्नातकोत्तर की डिग्री को फर्जी करार देते हुए अमान्य कर दिया है. इनमें से नौ प्रधानाध्यापक पद से रिटायर्ड भी हो गये हैं.

इन सभी का वेतन रोक दिया गया है और रिटायर्ड हो चुके शिक्षकों से वेतन की राशि वसूली जायेगी. इसके साथ अमान्य डिग्री पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले शिक्षकों को जहां पहले थे, वहीं भेज दिया जायेगा.

ज्योति कुमार ने कहा है कि अमान्य डिग्री के आधार पर प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले 32 प्रधानाध्यापकों पर यह कार्रवाई की गयी है. इन सभी प्रधानाध्यापकों से कई बार स्नातकोत्तर की डिग्री की वैधता के संबंध में साक्ष्य मांगे गये थे, जो अब तक उपलब्ध नहीं कराये गये हैं.

इस कारण इन सभी के वेतनादि को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. जिला प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति समिति के बैठक से प्राप्त मार्गदर्शन और अंतिम निर्णय होने तक इन सभी को स्नातक (प्रशिक्षित) शिक्षक के वेतनमान में करने का निर्णय लिया गया है.

रद्द डिग्री को दिखा कर लिया प्रोमोशन

इस सभी प्रधानाध्यापकों ने सेवाकाल में स्नातकोत्तर की डिग्री विनायक मिशन विश्वविद्यालय, सलेम (तमिलनाडु) और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, मेघालय से पत्राचार के माध्यम से प्राप्त किया है.

डीइओ ने कहा कि यूजीसी के सचिव अभिषेक गुप्ता ने कहा था कि इन विवि से ली गयी पीजी की डिग्री (2010 के बाद) को यूजीसी ने 23 अगस्त, 2013 को अमान्य कर दिया है. इसके बाद भी कई लोगों ने रद्द डिग्री को दिखा कर 2013 में प्रोमोशन प्राप्त कर लिया.

इन सभी लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और साक्ष्य भी देने को कहा गया था, लेकिन अब तक इन लोगों ने कोई साक्ष्य और जवाब नहीं दिया है. जवाब नहीं मिलने पर इन सभी शिक्षकों का प्रोमोशन रद्द कर दिया गया है. इन लोगों को जहां पहले थे, वहीं भेज दिया जायेगा.

इन प्रधानाध्यापकों की पीजी डिग्री अमान्य

1. अनिल कुमार (रिटायर्ड) : मध्य विद्यालय, नगवा, नौबतपुर

2. उपेंद्र कुमार सिन्हा : मध्य विद्यालय, सेल्लहौली, दुल्हिनबाजार

3. राकेश कुमार : मध्य विद्यालय, सकसोहरा, बेलछी

4. प्रमोद कुमार : मध्य विद्यालय, चिरौरा

5. मो नेजामुद्दीन (रिटायर्ड) : मुरादपुर मध्य विद्यालय, बिहारी साव लेन, बांकीपुर

6. शशि भूषण प्रसाद सिंह : श्रीचंद्र मध्य विद्यालय कुर्जी, नौबतपुर

7. सुनील कुमार : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पश्चिमी मलाही, बाढ़

8. उपेंद्र कुमार सिन्हा : मध्य विद्यालय, श्रीपालपुर, पुनपुन

9. शंभु कुमार : मध्य विद्यालय, कालीस्थान, मालसलामी

10. रविशंकर प्रसाद सिंह (रिटायर्ड): मानदा समादार मध्य विद्यालय, लालजी टोला

11. गणेश चौधरी : मध्य विद्यालय, डुमरी

12. अशोक कुमार सिंह : मध्य विद्यालय, जमालबिगहा, खुसरूपुर

13. मो अब्दुल रहीम : सर्वोदय मध्य विद्यालय, नगवा, पुनाईचक, गर्दनीबाग

14. अनिता कुमारी: व्यापार मंडल मध्य विद्यालय, फतुहा

15. मो सेराजुद्दीन : मध्य विद्यालय, सेहरा

16. संजय कुमार : मध्य विद्यालय, बहादुरपुर, महेंद्रु

17. प्रमोद कुमार सिंह : मध्य विद्यालय, सिमरा

18. अनिल कुमार सिंह : मध्य विद्यालय, सकरैचा, फुलवारीशरीफ

19. गणेश प्रसाद शर्मा : मध्य विद्यालय, सहरामपुर, नौबतपुर

20. ब्रज किशोर प्रसाद : संस्कृत मध्य विद्यालय, मसौढ़ी

21. सत्येंद्र कुमार सिन्हा : मध्य विद्यालय, हासाडीह, मसौढ़ी

22. उमाशंकर शर्मा: सीसीएम स्कूल, मोकामा

23. रवींद्र प्रसाद सिंह (रिटायर्ड) : मध्य विद्यालय, व्यापुर मनेर

24. राणा धीरेंद्र प्रसाद सिंह (रिटायर्ड) : मध्य विद्यालय बेलाप, बिहटा

25. महमुद आलम अंसारी (रिटायर्ड) : मध्य विद्यालय, पोटही, पुनपुन

26. रविशंकर प्रसाद सिंह (रिटायर्ड) : मध्य विद्यालय, लालजी टोला, बांकीपुर

27. दीनानाथ शर्मा : मध्य विद्यालय, कुरकुरी

28. राम ईश्वर सिंह(रिटायर्ड) : मध्य विद्यालय, मृदाहाटोली, नौबतपुर

29. विनय कुमार शर्मा (रिटायर्ड) : कन्या मध्य विद्यालय चौक, पटना सिटी

30. उदय शंकर प्रसाद : मध्य विद्यालय, गोसाइ गांव, घोसवरी

31. रामाशंकर शर्मा : मध्य विद्यालय, जिवराखन टोला, मनेर

32. एक अन्य.

Posted by Ashish Jha

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें