बिहार के 300000 से ज्यादा शिक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी, सीएम नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में नियोजित से स्पेशल टीचर बने शिक्षकों और हेड मास्टर को वेतन संरक्षण का बड़ा लाभ मिलेगा. एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी. इस निर्णय से तीन लाख से अधिक शिक्षकों को फायदा होगा और उनके वेतन में चार से पांच हजार रुपए तक की वृद्धि होगी.

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों के नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने शिक्षकों और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को अब वेतन संरक्षण (Pay Protection) का बड़ा लाभ मिलेगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर विस्तृत जानकारी दी है. इस निर्णय से बिहार के तीन लाख से अधिक शिक्षकों को सीधा फायदा होगा और उनके मासिक वेतन में चार से पांच हजार रुपए तक की वृद्धि होगी.

क्या- क्या बदलेगा

शिक्षा विभाग ने आदेश में बताया कि सक्षमता प्रथम और द्वितीय परीक्षा पास करने वाले लगभग 2 लाख 45 हजार शिक्षक जिन्होंने विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान कर लिया है, उन्हें विद्यालय में जॉइनिंग के दिन से ही वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाएगा. इन शिक्षकों को अक्टूबर 2025 माह के वेतन के साथ ही योगदान की तिथि से बकाया वेतन बढ़ोतरी के साथ भुगतान किया जाएगा. इसी क्रम में तीसरे, चौथे और पांचवे सक्षमता परीक्षा पास करने वाले स्थानीय निकाय शिक्षकों को भी विद्यालय में योगदान की तिथि से ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

हेड मास्टर के पद पर योगदान करने वाले लगभग 28750 शिक्षकों को भी यह लाभ मिलेगा. ये सभी नए हेड मास्टर पहले विशिष्ट शिक्षक या स्थानीय निकाय शिक्षक थे. इसलिए शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि हेड मास्टर के पद पर योगदान करने वाले इन शिक्षकों को भी योगदान की तिथि से ही वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाएगा. यह निर्णय बिहार प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियमावली-2024 के तहत लिया गया है. इसके लिए जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्यों वेतन संरक्षण की आवश्यकता

इस लाभ की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि नियोजित शिक्षक के रूप में काम करते समय उनका मूल वेतन 28 से 31 हजार रुपए तक हो गया था, लेकिन विशिष्ट शिक्षक बनते ही उनका मूल वेतन घटकर 25 हजार रुपए हो गया था. इसके कारण कई शिक्षकों को पहले से 10 से 12 हजार रुपए कम वेतन मिल रहा था. अब वेतन संरक्षण का लाभ मिलने से यह तय हो गया है कि उन्हें पुराने वेतन से कम नहीं मिलेगा.

बिहार के प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में अलग-अलग केटेगरी के शिक्षकों की सीनियरिटी का निर्धारण किया जाना बाकी है. शिक्षकों की सीनियरिटी निर्धारण के लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में गठित 9 सदस्यीय कमेटी की दूसरी बैठक 10 अक्टूबर को होगी. यह कमेटी शिक्षकों के नियोजित शिक्षक के रूप में विद्यालय में योगदान की तिथि से सेवा कंसिस्टेंसी, प्रमोशन और सीनियरिटी जैसे मामलों पर अपनी रिपोर्ट देगी.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro: भूतनाथ से ISBT तक दौड़ेगी मेट्रो, हर 20 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, उद्घाटन से पहले जानिए 5 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >