दीपक आनंद बने सारण के नये डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:05 AM
संवाददाता, पटनापंचायती राज निदेशक दीपक आनंद को सारण का नया डीएम बनाया गया है. 2007 बैच के इस आइएएस अधिकारी के पास मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी था. मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार अब ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एसएम राजू को सौंपा गया है, जबकि पंचायती राज विभाग के सचिव प्रदीप कुमार को […]
संवाददाता, पटनापंचायती राज निदेशक दीपक आनंद को सारण का नया डीएम बनाया गया है. 2007 बैच के इस आइएएस अधिकारी के पास मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी था. मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार अब ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एसएम राजू को सौंपा गया है, जबकि पंचायती राज विभाग के सचिव प्रदीप कुमार को पंचायती राज निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, सारण डीएम कुंदन कुमार को केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी का आप्त सचिव बनाया गया है. 2004 बैच के इस आइएएस अधिकारी को विरमित करने से संबंधित अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










