– पुलिस मुख्यालय से मिली अनुमति, फरवरी में बड़े पैमाने पर तबादला होने की संभावना संवाददाता, पटना पटना जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों का दूसरे जोन में स्थानांतरित किया जायेगा. फरवरी में यह कार्रवाई की जायेगी.पुलिस मुख्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है. पुलिस मुख्यालय द्वारा पटना पुलिस से वैसे अधिकारियों व जवानों की सूची पिछले साल मांगी गयी थी, जो तीन साल से अधिक समय से इस जिले में तैनात हैं. यह सूची मुख्यालय को भेज दी गयी थी, जिस पर पुलिस मुख्यालय ने अपनी सहमति दे दी है. इन सारे पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जोन में किया जायेगा और उस जोन के पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को इस जिले में तैनात किया जायेगा. अगर जोन तबादला होता है, तो पटना जिले से आधा दर्जन इंस्पेक्टर, तीन दर्जन से अधिक दारोगा व काफी संख्या में जवान दूसरे जिलों में प्रतिनियुक्त होंगे.
तीन साल से जमे पुलिसकर्मी दूसरे जोन में होंगे स्थानांतरित
– पुलिस मुख्यालय से मिली अनुमति, फरवरी में बड़े पैमाने पर तबादला होने की संभावना संवाददाता, पटना पटना जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों का दूसरे जोन में स्थानांतरित किया जायेगा. फरवरी में यह कार्रवाई की जायेगी.पुलिस मुख्यालय ने इसकी अनुमति दे दी है. पुलिस मुख्यालय द्वारा पटना […]
