दिघवारा. अंचल के मध्य विद्यालय, मानुपुर परिसर में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो गया है. विद्यालय के संचालक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीइओ से मिले आदेश के बाद सभी नामांकित लड़कियों को बीआरसी भवन में चल रहे अस्थायी विद्यालय से नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां बच्चियों का पठन-पाठन सुचारु ढंग से चालू है. नामांकित लड़कियों की देखभाल के लिए वार्डन रेणु चौरसिया व शिक्षिका इंदु कुमारी भी नवनिर्मित भवन में प्रतिनियुक्त की गयी है. बताते चलंे कि कस्तूरबा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बीते एक जनवरी को डीएम कुंदन कुमार को करना था, वह कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया. इसके बाद विद्यालय में नामांकित बच्चियां बीते दिन नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर गयीं. भवन के निर्माण में लगभग 47 लाख की राशि खर्च हुई है.
नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हुआ कस्तूरबा विद्यालय
दिघवारा. अंचल के मध्य विद्यालय, मानुपुर परिसर में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो गया है. विद्यालय के संचालक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीइओ से मिले आदेश के बाद सभी नामांकित लड़कियों को बीआरसी भवन में चल रहे अस्थायी विद्यालय से नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, […]
