अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर पथराव, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:38 AM

विज्ञापन

पटना: दीघा में संत माइकल स्कूल के सामने अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और काफी देर तक पथराव किया. इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. घटना के बाद पुलिस ने भी मोरचा संभाला और लाठीचार्ज कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. इस […]

विज्ञापन
पटना: दीघा में संत माइकल स्कूल के सामने अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और काफी देर तक पथराव किया. इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. घटना के बाद पुलिस ने भी मोरचा संभाला और लाठीचार्ज कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया.

इस घटना से पटना-दीघा रोड में अफरातफरी मच गयी. इसके पहले लोगों ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क जाम भी की थी. इस दौरान पटना-दीघा रोड पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा.

सड़क जाम : मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारी, डीएसपी विधि व्यवस्था ममता कल्याणी व दीघा थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह दल-बल के साथ संत माइकल स्कूल के सामने कई वर्षो से अतिक्रमण कर बनाये गये पक्के व कच्चे मकानों को तोड़ने के लिए पहुंचे थे. टीम जैसे ही पहुंची, स्थानीय लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर पड़े और सड़क जाम कर दी. पुलिस ने समझाने का प्रयास किया कि यह न्यायालय का आदेश है, लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने.

इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसके कारण आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आयीं. पुलिस कुछ देर के लिए पीछे हटी और फिर लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग जब नहीं माने, तो लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया. इसके कारण सड़क पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गयी.

यातायात बाधित
इस घटना के बाद पटना से दानापुर जानेवाले वाहनों को कुर्जी मोड़ से बेली रोड की ओर जाने का पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को इशारा किया गया. वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण कुर्जी से बोरिंग रोड इलाके में भी जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. एसएसपी जितेंद्र राणा ने लाठीचार्ज से इनकार करते हुए बताया कि हंगामा करनेवाले लोगों के खिलाफ दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद टीम वहां अतिक्रमण को हटाने के लिए गयी थी, जहां लोगों ने पथराव कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन