युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:37 AM

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ: सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े चार बजे युवक को घर के पास गोलियों से छलनी कर दिया. सरस्वती पूजा मेंमूर्ति विसर्जन के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज में गोलियों की आवाज दब कर रही गयी. खून से लथपथ युवक बंटी कुमार साव उर्फ जितेंद्र साव को देखते ही भगदड़ मच गयी. घटना फुलवारीशरीफ […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ: सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े चार बजे युवक को घर के पास गोलियों से छलनी कर दिया. सरस्वती पूजा मेंमूर्ति विसर्जन के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज में गोलियों की आवाज दब कर रही गयी. खून से लथपथ युवक बंटी कुमार साव उर्फ जितेंद्र साव को देखते ही भगदड़ मच गयी. घटना फुलवारीशरीफ थाना के कोरजी-मोहम्मदपुर के मोहम्मदपुर गांव में पीपल के पेड़ के पास घटी .

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन -फानन में लोग बंटी को इलाज के लिए नर्सिग होम में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही पटना से आला पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. मृतक के ममेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि जितेंद्र साव उर्फबंटी साव (25 साल, पिता महेंद्र साव ) भी अपने दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन की तैयारी में लगा था. इसी बीच गांव के ही नशे में धुत जीतेंद्र कुमार व भानु वहां पहुंचे और दनादन गोलियां चलाने लगे. गोली बंटी के चेहरे में, नाक पर व मुंह में लगीं.

गोलियां लगते ही बंटी जमीन पर गिर कर तड़पने लगा. गोलियों में आवाज से वहां भगदड़ मच गयी और इसी का फायदा उठाते हुए अपराधी फरार होने में कामयाब रहे. मृतक पलंबर का काम करता था और अपने मां -बाप का इकलौता पुत्र था. मां- पिता की हालत पागलों- सी हो गयी. वारदात की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी राजीव मिश्र ,थानेदार अब्दुल गफ्फार , बेऊर के थानेदार टीएन तिवारी दल -बल के साथ पहुंचे. थानेदार ने बताया कि आपसी विवाद की बात सामने आ रही है . पुलिस हरेक पहलू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है.

इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन