मोकामा की खबर/ गणततंत्र दिवस समारोह / पेज6

गणततंत्र दिवस समारोहमोकामा . गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया. मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में डीआइजी राजकुमार द्वारा परेड की सलामी ली गयी और झंडोत्तोलन किया गया. मोकामा थाना में थानाप्रभारी राजेश्वर प्रसाद, रेल थाना में थानाप्रभारी प्रमोद कुमार राय, आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी निरीक्षक […]

गणततंत्र दिवस समारोहमोकामा . गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया. मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में डीआइजी राजकुमार द्वारा परेड की सलामी ली गयी और झंडोत्तोलन किया गया. मोकामा थाना में थानाप्रभारी राजेश्वर प्रसाद, रेल थाना में थानाप्रभारी प्रमोद कुमार राय, आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार, आर्य कुमार मध्य विद्यालय, ततवा टोली में वार्ड पार्षद लाल, गणेश प्रसाद , धनकडोभ विद्यालय में मुखिया धर्मराज प्रसाद, हथिदह थाना में थानाप्रभारी सतीश कुमार, भाजयुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशिशंकर शर्मा गुड्डी, रेड रोज हैपी स्कूल में प्रमोद कुमार, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 206 में वार्ड पार्षद लाल गणेश प्रसाद, ज्ञान प्रभा में पारस कुमार, मुकाम चौक पर डॉ संजीव कुमार, पब्लिक स्कूल में वार्ड पार्षद विभा देवी, घोसवरी जदयू कार्यालय में प्रद्युम्न कुमार महतो, साम्यागढ़ ओपी में प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, घोसवरी थाना में थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा, डीएवी स्कूल में प्राचार्य प्रमोद कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया .ट्रेन से कट कर सैनिक की मौतमोकामा . हथिदह स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर सेना के जवान की मौत हो गयी. मृत जवान की पहचान विनोद कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गयी. विनोद समस्तीपुर के मोहद्दीनगर थाना अंतर्गत कुरसाहा गांव का रहनेवाला था. उसकी तैनाती सिकंदराबाद में थी. सिकंदराबाद -दरभंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा विनोद अचानक ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >