बिहारशरीफ में सड़क हादसों में चार की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. रविवार को शहर के बारदरी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो छात्र आ गये. इस घटना में बाइक पर सवार एक छात्र की मौत हो गयी,जबकि दूसरा आंशिक रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी के तत्काल बाद […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. रविवार को शहर के बारदरी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो छात्र आ गये. इस घटना में बाइक पर सवार एक छात्र की मौत हो गयी,जबकि दूसरा आंशिक रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी के तत्काल बाद टाउन इंस्पेक्टर रवि ज्योति व लहेरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क पर गिरे दोनों छात्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया,जहां एक को चिकित्सकों ने एक घायल आलोक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित कामता हॉल्ट के समीप शनिवार की देर रात में हुई सड़क दुर्घटना में जहां बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं दूसरे युवक की मृत्यु इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गयी. उधर, एक अन्य दुर्घटना में रविवार की संध्या करीब साढ़े छह बजे दो बाइकांे की आपसी भिड़ंत में एक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि इस हादसे में दो को गंभीर चोट आयी है.यह घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परिऔना पुल के पास हुई. इस हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान थाना क्षेत्र के अनधन्ना गांव निवासी मो कमरूद्दीन के रूप में की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन