बाइक की चोरी बख्तियारपुर. बरियारपुर के राजहंस के घर के दरवाजे के पास लगी बाइक चोरी हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है. बख्तियारपुर को अनुमंडल बनाने की मांग बख्तियारपुर. बाढ़ को जिला व सालिमपुर को प्रखंड बनाये जाने की खबर के बीच बख्तियारपुर को भी अनुमंडल बनाये जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. बख्तियारपुर को अनुमंडल बनाये जाने को लेकर रविवार को नेताजी आश्रम में सर्वदलीय बैठक रालोसपा के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बख्तियारपुर को अनुमंडल बनाये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ. इस संबंध में प्रखंड जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राजू व प्रदेश जदयू किसान सेल के सचिव डॉ रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बख्तियारपुर को अनुमंडल बनाने को लेकर प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिलेगा. नेता द्वय ने बताया कि मांग नहीं माने जाने पर आगे की रणनीति तय की जायेगी.
बख्तियारपुर सं / पेज 6
बाइक की चोरी बख्तियारपुर. बरियारपुर के राजहंस के घर के दरवाजे के पास लगी बाइक चोरी हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है. बख्तियारपुर को अनुमंडल बनाने की मांग बख्तियारपुर. बाढ़ को जिला व सालिमपुर को प्रखंड बनाये जाने की खबर के […]
