विलय की कवायद, मुलायम पहुंचे दिल्ली आज जायेंगे लालू

पटना. पुराना जनता दल परिवार के विलय को लेकर 30 जनवरी को निर्णायक बैठक के पहले नेताओं से बातचीत के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच गये. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दिल्ली पहुंचने पर विलय प्रक्रिया में तेजी आयेगी. 30 जनवरी को मुलायम के आवास […]

पटना. पुराना जनता दल परिवार के विलय को लेकर 30 जनवरी को निर्णायक बैठक के पहले नेताओं से बातचीत के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच गये. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दिल्ली पहुंचने पर विलय प्रक्रिया में तेजी आयेगी. 30 जनवरी को मुलायम के आवास पर बैठक होगी.

इसमें विलय को लेकर निर्णायक बातचीत होनी है. इसके पहले विलय को लेकर बुधवार को पटना में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन मुजफ्फरपुर के अजीजपुर में हुई घटना का जायजा लेने के कारण लालू प्रसाद देर से पटना पहुंचे.

इस कारण मुलाकात नहीं हो पायी. इधर,शुक्रवार को नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जायेंगे और 24 जनवरी को कपरूरी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे. इस कारण दोनों नेताओं के विलय मामले पर औपचारिक बात 30 की बैठक में होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >