बिहार में पिछले 24 घंटे में 1625 कोरोना संक्रमित मिले, कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर हुई 31691

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 1625 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 717 नये मामले सामने आये. वहीं, मंगलवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 908 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 31691 हो गयी है.

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 1625 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 717 नये मामले सामने आये. वहीं, मंगलवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 908 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 31691 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 30 जिलों में 717 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 190 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा नवादा में 85, भागलपुर में 63, रोहतास में 41, गया में 33, जहानाबाद में 26, पूर्वी चंपारण में 25, मधेपुरा में 24, मुजफ्फरपुर में 23, नालंदा में 23, जमुई में 22 और पश्चिम चंपारण में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले.

वहीं, बेगूसराय में 19, सिवान में 17, अरवल में 16, बक्सर में 14, गोपालगंज में 13, सहरसा में 11, लखीसराय में 10, खगड़िया में 09, पूर्णिया में 09, शेखपुरा में 07, सीतामढ़ी में 06, भोजपुर में 02, दरभंगा में 02, औरंगाबाद में 01, किशनगंज में 01, मुंगेर में 01, शिवहर में 01 और वैशाली में 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया.

इसके अलावा 21 जुलाई या इससे पहले के पुराने मामलों में 32 जिलों में 908 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें पटना में सर्वाधिक 117 मामले कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, सारण में 98, गया में 86, रोहतास में 64, जहानाबाद में 49, खगड़िया में 49, बक्सर में 48, नवादा में 45, जमुई में 36, पश्चिम चंपारण में 31, पूर्वी चंपारण में 30 और मधेपुरा में 30 कोरोना संक्रमित मिले.

वहीं, भोजपुर में 28, पूर्णिया में 23, समस्तीपुर में 23, लखीसराय में 21, भागलपुर में 20, दरभंगा में 20, बांका में 17, अररिया में 14, बेगूसराय में 10, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 10, किशनगंज में 07, शेखपुरा में 05, शिवहर में 05, अरवल में 04, औरंगाबाद में 03, नालंदा में 02, कटिहार में 01, मधुबनी में 01 और वैशाली में 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

Posted By : Kaushal Kishor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kaushal kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >