चार दिन बंद रहेंगे बैंक जरूरी काम निबटा लें

पटना : अगर आपको बैंक में जरूरी काम है, तो जल्दी करा लें. अगले माह बैंकों में चार दिनों की छुट्टी होनेवाली है. दो अक्तूबर को बैंकों में गांधी जयंती की छुट्टी है. फिर तीन अक्तूबर को दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी. शनिवार को बैंक तो खुलेंगे, लेकिन हाफटाइम ही काम होगा. पांच अक्तूबर को […]

पटना : अगर आपको बैंक में जरूरी काम है, तो जल्दी करा लें. अगले माह बैंकों में चार दिनों की छुट्टी होनेवाली है. दो अक्तूबर को बैंकों में गांधी जयंती की छुट्टी है. फिर तीन अक्तूबर को दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी. शनिवार को बैंक तो खुलेंगे, लेकिन हाफटाइम ही काम होगा. पांच अक्तूबर को रविवार है और छह अक्तूबर को बकरीद की छुट्टी रहेगी.

बैंकों में छुट्टी के कारण चेक, डीडी सहित अन्य काम काफी लटक जायेंगे. बैंक अधिकारियों के अनुसार पटना में हर दिन लगभग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का चेक क्लियर होता है. यह क्लियरिंग रूक जायेगा.

बैंक खुलने के बाद काम भी काफी बढ़ जायेंगे. इधर, बिहार प्रोविंसियल बैंक इंप्लायज एसोसिएशन के अध्यक्ष परमहंस सिंह व महासचिव एनके पाठक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर एक अक्तूबर को बैंकों में छुट्टी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के कारण भीड़ काफी बढ़ जाती है. गाड़ियों के आवाजाही में काफी परेशानी होती है. इसलिए एक अक्तूबर को छुट्टी का दिन घोषित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >