दानापुर : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को कदाचार के आरोप में धनेश्वरी देवनंदन कन्या इंटर विद्यालय से एक परीक्षार्थी को पकड़ कर निष्कासित कर दिया. जोनल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा से निष्कासित होने की बात सुनते ही छात्रा बेहोश गयी. केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मी छात्रा के अभिभावक के साथ उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. बिहटा की रहने वाली थी उक्त छात्रा.
मैट्रिक की परीक्षा के दौरान तीन परीक्षार्थी बेहोश: दानापुर. मंगलवार को नगर के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक छात्रा परीक्षा देने के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी.
शिक्षक और पुलिस ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. बताया कि जाता है कि अलख सिन्हा मार्ग स्थित जनकधारी इंटर स्कूल में द्वितीय पाली गणित के परीक्षा का प्रश्नपत्र मिलने के बाद एक परीक्षार्थी बेहोश होकर गिर पड़ी. परीक्षार्थी नौबतपुर की रहने वाले बतायी जाती है. वहीं दूसरी ओर गोलापर स्थित डीएवी इंटर स्कूल सेंटर पर दूसरी पाली में दो छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी. केंद्राधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.
शांतिपूर्ण रही मैट्रिक परीक्षा
पटना सिटी. अनुमंडल में बने 14 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से आरंभ हुई मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण रही, एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि दोनों पालियों में लगभग साढ़े 11 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए है. एसडीओ ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए धारा 144 के तहत परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू है.
इस अवधि में दौरान पांच व्यक्ति के एकत्रित होना, घातक हथियार लेकर आना, सड़क जाम करना, लाउडस्पीकर बजाना व नारा लगाना समेत अन्य पर प्रतिबंध रहेगा, साथ ही केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट दुकानों को भी बंद रखा गया है. एसडीओ ने भी कई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.
