पटना : गाड़ी छुड़ाने के नाम पर 9000 रुपये ठगे

पटना : गाड़ी छुड़ाने के नाम पर एसएसपी का रीडर बन रुपये ठगने वाले आरोपित अमन कुमार के खिलाफ गांधी मैदान थाने में शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस को दिये बयान में पीड़ित ने बताया कि स्थायी रूप से वह जहानाबाद जिले के इस्लामचक का रहने वाले हैं. वर्तमान […]

पटना : गाड़ी छुड़ाने के नाम पर एसएसपी का रीडर बन रुपये ठगने वाले आरोपित अमन कुमार के खिलाफ गांधी मैदान थाने में शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस को दिये बयान में पीड़ित ने बताया कि स्थायी रूप से वह जहानाबाद जिले के इस्लामचक का रहने वाले हैं. वर्तमान समय में जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला शिव मंदिर के पास किराये के मकान में रहते हैं.
पीड़ित ने बताया कि 13 फरवरी को पटना जंक्शन हनुमान मंदिर के सामने उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की थी. ट्रैफिक नियम के अनुसार गांधी मैदान यातायात पुलिस गाड़ी उठाकर थाना ले गयी. गाड़ी छुड़ाने थाना पहुंचा, तो वहां पर अमन ने मेरे मोबाइल पर कॉल कर खुद को एसएसपी का रीडर बताया और गाड़ी छुड़ाने के नाम पर नौ हजार ठग लिये. गांधी मैदान थाने की पुलिस आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है. आरोपित अमन अगमकुआं थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >