पटना सिटी : अशोक राजपथ पर ट्रक से कुचल युवक की मौत

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा के समीप शनिवार की देर रात ट्रक से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है. स्थानीय लोगों ने बताता कि चौक की तरफ […]

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा के समीप शनिवार की देर रात ट्रक से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है. स्थानीय लोगों ने बताता कि चौक की तरफ से आंध्र प्रदेश नंबर की लोडेड ट्रक आ रहा था जबकि युवक मीना बाजार की तरफ से अशोक राजपथ पर आया था.
इसी दौरान युवक का बाइक ट्रक के पिछले चक्का में फंस गया. जिससे उसकी कुचलकर मौत घटनास्थल पर हो गयी. सीमा क्षेत्र होने की स्थिति में मौके पर पहुंची खांजेकला थाना की पुलिस पुलिस ने आलमगंज थाना को सूचित किया. आलमगंज पुलिस ने कार्रवाई आरंभ की है. पुलिस ने बताया कि ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. ट्रक की वजह से जाम लगा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >