पटना सिटी : लूटपाट करने वाले गैंग के तीन और धराये

पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस के हत्थे रात भर घूम-घूम कर लूटपाट करने वाले घुमक्कड़ गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं. गिरोह का सरगना रंजीत सहनी उर्फ मतिया एक दिन पहले ही लूटपाट के दौरान पब्लिक के हत्थे चढ़ गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये गिरोह के सदस्यों के […]

पटना सिटी : आलमगंज थाना पुलिस के हत्थे रात भर घूम-घूम कर लूटपाट करने वाले घुमक्कड़ गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं. गिरोह का सरगना रंजीत सहनी उर्फ मतिया एक दिन पहले ही लूटपाट के दौरान पब्लिक के हत्थे चढ़ गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया.
पकड़े गये गिरोह के सदस्यों के पास पुलिस ने बाइक, मोबाइल व रुपये भी बरामद किया है. गिरोह का खुलासा करते हुए शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने आलमगंज थाना में बताया कि मतिया की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए विशेष टीम गठित की गयी.
गठित टीम में अगमकुआं के थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, दारोगा नीरज कुमार, एएसआइ जमादार राम, अजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश को शामिल किया. इन लोगों ने 24 घंटे के अंदर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. सिटी एसपी ने बताया कि आलमगंज निवासी गणेश साह के बेटे दीपक उर्फ चंपा, गुलाब महतो का बेटा गोविंदा महतो व मेहंदीगंज निवासी रोहित राम के बेटे राहुल कुमार उर्फ गुवाहटी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से बाइक, 12 मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकद रुपये बरामद किया है. इन तीनों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है.
दरअसल मामला यह है कि गुरुवार की रात बगैर नंबर की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने तीन थाना में पांच लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. गिरोह ने सबसे पहले दीदारगंज में उपरि सेतु के पास वियर हाउस के कर्मी सुमित से दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया. फिर बाइपास थाना के चौकशिकारपुर उपरि सेतु के समीप जक्कनपुर से मंगल तालाब काली स्थान के पास ससुराल आये गुड्डू कुमार से वापस घर लौटने के क्रम में लूटपाट की.
जिसमें पर्स, मोबाइल, चेक, एटीएम, चेन अंगूठी थी. इसके बाद लुटेरे अगमकुआं पहुंचे, जहां पर फास्ट फूड की दुकान में काम करने वाले भूषण कुमार से सात हजार रुपये मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया, जब बाइक छीनने का विरोध करने पर चाकू मार जख्मी कर दिया. इसके बाद शुक्रवार की सुबह छह बजे एनएमसीएच के लैब टेक्नीशियना सुबीर रूखैयार व रेडक्राॅस में कार्यरत अमन परिणय के पांच हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया. इसी दौरान एक सरगना शोर मचाने पर जुटे आसपास के नागरिकों के हत्थे चढ़ गया था. उसकी निशानदेही पर यह गिरफ्तारी हुई. सरगना के पास से पुलिस ने पिस्तौल गोली व चाकू बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >