मसौढ़ी : चारों तरफ कूड़े का ढेर, जीना हुआ मुहाल

स्थायी कर्मियों को रोका जा रहा कार्य करने से पटना सिटी : निगमकर्मियों की एक फरवरी से कायम हड़ताल की वजह से शहर के मुख्य मार्ग, संपर्क पथ व तंग गलियों में कूड़े का ढेर लग गया है. स्थिति यह है कि घर-घर कचरा उठाव का कार्य बाधित होने की स्थिति में घरों के कचरा […]

स्थायी कर्मियों को रोका जा रहा कार्य करने से
पटना सिटी : निगमकर्मियों की एक फरवरी से कायम हड़ताल की वजह से शहर के मुख्य मार्ग, संपर्क पथ व तंग गलियों में कूड़े का ढेर लग गया है.
स्थिति यह है कि घर-घर कचरा उठाव का कार्य बाधित होने की स्थिति में घरों के कचरा को अब कूड़ा केंद्र के पास लाकर फेंका जा रहा है. जिससे उठती दुर्गंध की वजह से आसपास में रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है. अशोक राजपथ व सुदर्शन पथ के साथ संपर्क पथ मीना बाजार, गुलजारबाग सब्जी मंडी हाट के समीप, मेहंदीगंज, मंगल तालाब, गुरु गोबिंद सिंह पथ समेत दर्जनों मुहल्ला में कूड़ा कचरा अंबार लगा है. स्थिति यह है कि स्थायी कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करने दिया जा रहा है. सिटी व अजीमाबाद अंचल में 297 स्थायी कर्मचारी हैं.
नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि विशेष सफाई अभियान पुलिस बल मिलने के उपरांत चलाया जायेगा. बुधवार की रात को भी हड़ताली कर्मियों ने कामकाज करने से रोका था. हड़ताल से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >