पटना :रेलवे स्पेशियलिटी अस्पताल में अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन

पटना : पूमरे की करबिगहिया स्थित केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का 11वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया. अवसर पर अस्पताल में अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन लगायी गयी, जिसका उद्घाटन पूमरे के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने किया. जीएम ने कहा कि अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया करायी गयी है. जिससे कार्यरत व सेवानिवृत्त […]

पटना : पूमरे की करबिगहिया स्थित केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का 11वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया. अवसर पर अस्पताल में अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन लगायी गयी, जिसका उद्घाटन पूमरे के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने किया.
जीएम ने कहा कि अस्पताल में इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया करायी गयी है. जिससे कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों को लाभ मिल रहा है. वहीं, कार्यक्रम के वैज्ञानिक सत्र में चिकित्सा क्षेत्र मेंं हाेने वाली नयी खोज व इलाज की अत्याधुनिक तकनीक पर विचार-विमर्श किया गया. अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ श्यामल दास ने अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. अवसर पर पूमरे के एजीएम अरुण शर्मा के साथ-साथ डॉ संध्या किरण, डॉ श्रीप्रकाश मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >