अभी 24 घंटे और ठिठुरेगा बिहार, इसके बाद सर्दी से राहत, 17 को कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

पटना : बिहार को अभी अगले 24 घंटे तक सर्दी का सितम और झेलना पड़ेगा. 15 जनवरी को मकर संक्रांति से सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो जायेगी. इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो जायेगा. हालांकि, पश्चिमी बिहार में 17 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान जारी किया गया […]

पटना : बिहार को अभी अगले 24 घंटे तक सर्दी का सितम और झेलना पड़ेगा. 15 जनवरी को मकर संक्रांति से सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो जायेगी. इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो जायेगा. हालांकि, पश्चिमी बिहार में 17 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान जारी किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार को 12-13 जनवरी की तरह 14 जनवरी को भी ठंड के लिहाज से सतर्क रहने को कहा है.
उत्तरी मैदान से आने वाली ठंडी हवा घातक साबित हो सकती है. आइएमडी, पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अानंद शंकर ने बताया कि 24 घंटे बाद पूरी बिहार में तापमान में कुछ इजाफा होगा. हालांकि, पश्चिमी बिहार के पांच से छह जिलों में हल्की बारिश बारिश हो सकती है. इस तरह की मौसमी दशाएं बन रही हैं. हालांकि, शेष बिहार सूखा ही रहेगा. हवा में नमी की मात्रा अधिक रहेगी. समूचे बिहार में सोमवार को भी तेज ठंडी हवा चली. लगातार सर्दी से परेशान लोगों को पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए. सोमवार को कनकनी के साथ गलन भी महसूस की गयी.
पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहा
अधिकतम तापमान
पटना 14
गया 22
भागलपुर 16.8
पूर्णिया 17
न्यूनतम तापमान
पटना 8.2
गया 06
भागलपुर 09
पूर्णिया 09
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में रिकाॅर्ड किया गया है.
अगले दो दिन और काफी घना रहेगा कोहरा
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन और कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, 48 घंटे बाद अति घने कोहरे से मुक्ति मिल जायेगी. इसके बाद सामान्य कोहरा ही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >