युवक ने जविप्र विक्रेता को पीटा, पॉस मशीन भी तोड़ी

मसौढ़ी : स्थानीय थाने के दिधवां गांव के जनवितरण विक्रेता योगेंद्र प्रसाद को उसी के गांव के एक युवक शंभु प्रसाद व उसके तीन-चार सहयोगियों ने बुधवार की दोपहर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. साथ ही विक्रेता योगेंद्र के व्यापार स्थल पर लाभुकों को अनाज देने के लिए इस्तेमाल में आने वाली पाॅस […]

मसौढ़ी : स्थानीय थाने के दिधवां गांव के जनवितरण विक्रेता योगेंद्र प्रसाद को उसी के गांव के एक युवक शंभु प्रसाद व उसके तीन-चार सहयोगियों ने बुधवार की दोपहर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. साथ ही विक्रेता योगेंद्र के व्यापार स्थल पर लाभुकों को अनाज देने के लिए इस्तेमाल में आने वाली पाॅस मशीन को भी पटक कर तोड़ डाला. इस संबंध में विक्रेता योगेंद्र प्रसाद ने शंभु प्रसाद समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ बुधवार की शाम प्राथमिक दर्ज करायी है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था.

आरोप है कि बुधवार की दोपहर योगेंद्र प्रसाद अपनी दुकान पर ही बैठे थे. इसी बीच गांव के शंभु प्रसाद अपने तीन-चार सहयोगियों के साथ दुकान पर आ धमका और बिना कुछ कारण बताये बेल्ट व लात-घूंसे से मारने लगा. इससे योगेंद्र प्रसाद जख्मी हो गये. इस दौरान उसने योगेंद्र की दुकान में रखी पाॅस मशीन को भी पटककर तोड़ डाला. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >