पटना : दारोगा सहित सभी प्रतियोगिता परीक्षा में हुई धांधली उजागर हो

पटना : ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेताओं ने पटना कॉलेज में बैठक कर बिहार में हाल में हुई दारोगा परीक्षा सहित तमाम प्रतियोगिता परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाये. छात्र नेताओं ने कहा कि हर परीक्षा में धांधली पेपर आउट बिहार में इस सरकार के दौरान नियम बन गया है. ऑल इंडिया […]

पटना : ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेताओं ने पटना कॉलेज में बैठक कर बिहार में हाल में हुई दारोगा परीक्षा सहित तमाम प्रतियोगिता परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाये. छात्र नेताओं ने कहा कि हर परीक्षा में धांधली पेपर आउट बिहार में इस सरकार के दौरान नियम बन गया है.
ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम आनंद ने बैठक में कहा कि हर परीक्षा में धांधली रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बनाये. इस प्रकार अगर प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली नहीं रुका तो ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन नये साल में मजबूती से आंदोलन करेगी.
एक तरफ शिक्षा और रोजगार के हालात बिहार में बदतर है, वहीं मेधावी छात्र इस तरह के धांधली से अपने अधिकार से वंचित हो जाते हैं. बैठक में आलोक आनंद, दीपक रॉ ,अखिलेश यादव, अजय लालू, अखिलेश चौधरी, रौशन राजा सहित दर्जनों छात्र शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >