पटना सिटी : राज्य सरकार के सहयोग से 27 से 29 दिसंबर के बीच राजगीर स्थित शीतल कुंड गुरुद्वारा में 550वें प्रकाश पर्व व पटना साहिब में दो जनवरी 2020 को आयोजित होने वाले गुरु महाराज के 353वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार की शाम तख्त साहिब में जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों व प्रबंधक कमेटी के पदधारकों के साथ बैठक हुई. जिलाधिकारी ने बताया कि राजगीर में आयोजित होने वाले गुरु पर्व के लिए हर आधे घंटे पर पटना साहिब से बस की सुविधा संगत को उपलब्ध होगी.
राजगीर-पटना साहिब के बीच हर आधे घंटे पर बस
पटना सिटी : राज्य सरकार के सहयोग से 27 से 29 दिसंबर के बीच राजगीर स्थित शीतल कुंड गुरुद्वारा में 550वें प्रकाश पर्व व पटना साहिब में दो जनवरी 2020 को आयोजित होने वाले गुरु महाराज के 353वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार की शाम तख्त साहिब में जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता […]

कंगन घाट पर पांच हजार संगत के ठहरने के लिए टेंट सिटी बनेगी, जिसमें दो लंगर हाल की सुविधा होगी. अचानक पहुंचने वाले संगत को भी ठहरने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवासन की व्यवस्था करनी होगी. गुरु पर्व में लगाये गये पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था भी होनी चाहिए. संगत के शौचालय व बाथरूम की सुविधा समेत अन्य सुविधा भी मिले.
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बीते वर्ष गुरु पर्व में जहां पार्किंग की व्यवस्था चौकशिकारपुर उपरि सेतु, गायघाट हथिया बगान, सिटी स्कूल मैदान, गुलजारबाग स्टेडियम, बाजार समिति कटरा बाजार परिसर कंगन घाट समेत अन्य जगहों पर की जाये. जहां लाइट खराब है, उसे दुरुस्त किया जाये, पानी-बिजली व सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो.
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत, एसडीओ राजेश रौशन, एएसपी मनीष कुमार, पेसू के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, निगम सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र के साथ बूडको, जल पर्षद व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित व महासचिव महेद्रपाल सिंह ढिल्लन समेत अन्य उपस्थित थे.
आठ जगहों पर मेडिकल टीम रहेगी तैनात : जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाश पर्व के दरम्यान आठ जगहों पर मेडिकल टीम की तैनात रहेगी. इसमें कंगन घाट, गुरुद्वारा के साथ अन्य चिह्नित जगहों पर मेडिकल टीम डॉक्टर के साथ तैनात होगी.
इसके अलावा पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीएमएस व श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में भी तैयारी करने को कहा गया है. यहां भी संगत के लिए बेड आरक्षित रहेगी. इसके अलावा निजी अस्पतालों से भी सहयोग लिया जायेगा.