पटना : लापरवाह इंस्पेक्टर पर विभागीय कार्रवाई

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के अंतर्गत हुई परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर विभागीय जांच शुरू हो गयी है. हवाई अड्डा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार शाही के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश गृह विभाग के स्तर से जारी कर […]

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के अंतर्गत हुई परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर विभागीय जांच शुरू हो गयी है.
हवाई अड्डा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार शाही के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश गृह विभाग के स्तर से जारी कर दिया गया है. वर्तमान में वे बीएमपी-10 में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. उन पर आरोप है कि परीक्षाओं के दौरान कई स्तर पर गड़बड़ी पकड़ी गयी थी.
इसमें हस्ताक्षर समेत अन्य कई अवयवों की जांच एफएसएल (विधि-विज्ञान प्रयोगशाला) में करायी गयी थी. परंतु तत्कालीन इंस्पेक्टर शाही की लापरवाही के कारण एफएसएल से प्राप्त जांच रिपोर्ट को समय पर कोर्ट में प्रस्तुत ही नहीं किया गया. इस वजह से आरोपितों को काफी फायदा मिला और जांच प्रभावित हुई. इन पर विभाग की तरफ से कार्यवाही का आदेश देते हुए राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के आइजी डॉ कमल किशोर सिंह को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है.
साथ ही 10 दिनों में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है. उन पर लगे आरोपों की जांच पहले सचिवालय थाना के डीएसपी के स्तर से की गयी थी. इसमें भी इनकी लापरवाही की बात सामने आयी थी. इसके बाद इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन इसका जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण इस स्वीकार नहीं किया गया. इस जवाब की समीक्षा करने पर इसे बेबुनियाद, तथ्यों से परे और अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए सिर्फ बहाना माना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >