पटना : छह टीमों ने शुरू किया नालों का सर्वे, 10 दिनों में सौंपनी है रिपोर्ट

पटना : पिछले दिनों राजधानी में हुए भयंकर जलजमाव के बाद हाइ लेवल कमेटी बनायी गयी. इस कमेटी के निर्देश पर सोमवार से छह टीमों ने नालों के सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि, मंगलवार से टीमों की संख्या और बढ़ायी जायेगी, जो 10 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट नगर आयुक्त को मुहैया […]

पटना : पिछले दिनों राजधानी में हुए भयंकर जलजमाव के बाद हाइ लेवल कमेटी बनायी गयी. इस कमेटी के निर्देश पर सोमवार से छह टीमों ने नालों के सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि, मंगलवार से टीमों की संख्या और बढ़ायी जायेगी, जो 10 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट नगर आयुक्त को मुहैया करायेगी.
इस रिपोर्ट को नगर आयुक्त हाइ लेवल कमेटी के समक्ष सौंपेंगे, ताकि आगे की कार्ययोजना बनायी जा सके. सोमवार को नूतन राजधानी अंचल में दो टीम सर्वे की. इस टीम ने सर्पेंटाइन व बाकरगंज नाले का सर्वे किया.
वहीं, कंकड़बाग अंचल में भी दो टीम लगी, जो योगीपुर व न्यू बाइपास नाले की सर्वे की. इसके साथ ही बांकीपुर व पाटलिपुत्र अंचल में भी एक-एक टीम सर्वे कार्य में जुट गयी है.
निगम अधिकारी ने बताया कि सर्वे के दौरान नाले की लंबाई, चौड़ाई, गहराई नापने के साथ साथ कहां-कहां नाले के ऊपर अतिक्रमण है. इसको चिह्नित करना है. इसके साथ ही नालों से किस-किस इलाके के पानी निकलता है और नाला कहां जा कर किस नाले में मिलता है. इसका विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >