फरवरी में रिलीज होगी RJD नेता लालू प्रसाद यादव पर आधारित फिल्म

बलिया (उप्र) : अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेउी) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आयेगी. ‘लालटेन’ नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार निभा रहे अभिनेता यश कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं […]

बलिया (उप्र) : अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेउी) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आयेगी.

‘लालटेन’ नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार निभा रहे अभिनेता यश कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आरजेडी के पूर्व प्रमुख के जीवन पर बन रही इस फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है. लालटेन राजद का चुनाव निशान भी है.

कुमार ने बताया कि अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं. इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है. सुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी. देश के रेल मंत्री भी रह चुके लालू इस वक्त चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >