35 राइस मिलरों के खिलाफ दर्ज की गयी एफआइआर

पटना : जिले में राइस मिलरों के विरुद्ध दायर नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए डीएम कुमार रवि ने बताया कि पटना जिले में 53 मिलरों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर है. इसमें विभिन्न अनुमंडलों में 44 वादों में कार्रवाई की जा रही है. संचालित 44 वादों में 35 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज […]

पटना : जिले में राइस मिलरों के विरुद्ध दायर नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए डीएम कुमार रवि ने बताया कि पटना जिले में 53 मिलरों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर है. इसमें विभिन्न अनुमंडलों में 44 वादों में कार्रवाई की जा रही है. संचालित 44 वादों में 35 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा चार्जशीट दायर करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

डीएम ने बताया कि 15 वादों में बॉडी वारंट एवं 19 वादों में डिस्ट्रेस वारंट निर्गत है. पुलिस पदाधिकारियों को इसका अनुपालन तुरंत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है. बैठक में एसएसपी गरिमा मल्लिक, सिटी एसपी व एडीएम के साथ कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >