पटना : इपीएफओ पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन 2000 रुपये होने की उम्मीद

पटना : अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगस्त माह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) पेंशनर्स के लिए यादगार होगा. साथ ही ब्याज दर भी बढ़ने की संभावना है. अगर ऐसा होता है, तो बिहार के लगभग 6.54 लाख इपीएफओ सदस्यों को फायदा होगा. इसे लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 21 अगस्त को हैदराबाद […]

पटना : अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगस्त माह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) पेंशनर्स के लिए यादगार होगा. साथ ही ब्याज दर भी बढ़ने की संभावना है. अगर ऐसा होता है, तो बिहार के लगभग 6.54 लाख इपीएफओ सदस्यों को फायदा होगा. इसे लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 21 अगस्त को हैदराबाद में होने वाली है. इपीएफओ के जोनल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्य रूप से पेंशन और ब्याज दर पर प्रस्ताव रखा जायेगा.

मिलेगा ज्यादा ब्याज : अधिकारियों की मानें, तो पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ा कर 2000 रुपया किया जा सकता है. इसके अलावा पीएफ की ब्याज दरों को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही टेंशन भी खत्म हो सकती है. आने वाले दिनों में पीएफ खाता धारकों को सिफारिशों के अनुसार ज्यादा ब्याज मिलेगा.
अगर बैठक में सहमति बनती है, तो इपीएफओ इस प्रस्ताव को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में रखेगा. वहीं अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो इपीएफओ जल्द ही दोगुनी पेंशन देने का एलान कर सकता है. अधिकारियों का कहना है कि प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाये जाने की भी उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >